{"_id":"6800ba68925fa7db710d6e79","slug":"indian-origin-scientist-discovers-possible-evidence-of-life-or-alien-life-beyond-solar-system-2025-04-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"K218b Planet: वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में खोजा ऐसा ग्रह जिस पर है जीवन, मिल सकते हैं एलियंस","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
K218b Planet: वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में खोजा ऐसा ग्रह जिस पर है जीवन, मिल सकते हैं एलियंस
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:53 PM IST
सार
Life Outside The Earth: बता दें कि वैज्ञानिकों को इस ग्रह की हवा में दो खास गैसें मिली हैं। डाइमिथाइल सल्फाइड और डाइमिथाइल डाइसल्फाइड। ये गैसें धरती पर सिर्फ जीवित जीवों से बनती हैं, खासकर समुद्र में रहने वाले छोटे-छोटे जीव जैसे शैवाल। इसका मतलब यह हो सकता है कि उस ग्रह पर भी ऐसा ही सूक्ष्म जीवन मौजूद हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
वैज्ञानिकों को पृथ्वी के बाहर जीवन के संभावित संकेत मिले
- फोटो : freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वैज्ञानिकों ने धरती के बाहर एक ग्रह पर जीवन के संकेत मिलने का दावा किया है। इस ग्रह का नाम K2-18b है, जो धरती से बहुत दूर है, लगभग 124 प्रकाश वर्ष दूर। वैज्ञानिकों को यह जानकारी जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप से मिली है, जिसे हाल ही में अंतरिक्ष में भेजा गया था। आइए जानते हैं कि वैज्ञानिक ऐसा दावा क्यों हो कर रहे हैं।
2 of 5
वैज्ञानिकों को पृथ्वी के बाहर जीवन के संभावित संकेत मिले
- फोटो : Freepik
ग्रह पर जीवन मिलने का दिया संकेत
बता दें कि वैज्ञानिकों को इस ग्रह की हवा में दो खास गैसें मिली हैं। डाइमिथाइल सल्फाइड और डाइमिथाइल डाइसल्फाइड। ये गैसें धरती पर सिर्फ जीवित जीवों से बनती हैं, खासकर समुद्र में रहने वाले छोटे-छोटे जीव जैसे शैवाल। इसका मतलब यह हो सकता है कि उस ग्रह पर भी ऐसा ही सूक्ष्म जीवन मौजूद हो सकता है। लेकिन वैज्ञानिकों ने साफ कहा है कि वे यह नहीं कह रहे कि उन्हें सच में जीवन मिल गया है। उन्होंने बस इतना कहा है कि यह जीवन का संकेत हो सकता है। अभी और अध्ययन की जरूरत है, लेकिन शुरुआती अध्ययनों में उन्हें जिस चीज का पता चला है, उन्होंने साफ तौर पर उसके बारे में बताया है।
3 of 5
वैज्ञानिकों को पृथ्वी के बाहर जीवन के संभावित संकेत मिले
- फोटो : Freepik
दूसरे ग्रहों पर जीवन तलाशना है मुमकिन
मालूम हो कि इस खोज में अहम भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक निक्कू मधुसूदन ने कहा है कि यह खोज सभी के लिए बहुत खास है, क्योंकि इससे साबित होता है कि आज की तकनीक से हम दूसरे ग्रहों पर जीवन की संभावना और निशान ढूंढ सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हम अब उस दौर में आ गए हैं, जब दूर के ग्रहों पर जीवन तलाशना मुमकिन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वैज्ञानिकों को पृथ्वी के बाहर जीवन के संभावित संकेत मिले
- फोटो : Freepik
K2-18b है ग्रह का नाम
वैज्ञानिकों ने इस ग्रह का नाम K2-18b बताया है। यह ग्रह धरती से कई गुना बड़ा है और यह अपने तारे के उस हिस्से में चक्कर काट रहा है, जहां तापमान इतना सही होता है कि वहां पानी तरल रूप में रह सकता है। पानी का तरल रूप में होना जीवन के लिए बहुत जरूरी होता है। इसलिए वैज्ञानिक इसे एक रहने लायक जगह बताया है, जहां पर जीवन संभव हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
वैज्ञानिकों को पृथ्वी के बाहर जीवन के संभावित संकेत मिले
- फोटो : Adobe Stock
पानी से पूरी तरह ढका हो सकता है ग्रह
वैज्ञानिकों ने यह भी माना है कि यह ग्रह एक "हाइसीन दुनिया" हो सकता है। इसका साफ मतलब यही है कि यह एक ऐसा ग्रह हो सकता है, जो पूरी तरह से पानी से ढका हो और इसकी हवा में हाइड्रोजन पर्याप्त मात्रा में हो। बता दें कि इससे पहले भी इस ग्रह की हवा में मीथेन और कार्बन डाइऑक्साइड पाई जा चुकी है, जो जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण अणु माने जाते हैं। निक्कू मधुसूदन का कहना है कि अगर ऐसे ग्रह सच में हैं, तो वहां सूक्ष्म जीवों की संभावना हो सकती है। जैसे हमारी धरती के समुद्रों में होते हैं। उनके मुताबिक यह कहना अभी संभव नहीं है कि वहां इंसानों जैसे विकसित या बुद्धिमान जीव मौजूद हैं या नहीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।