फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: सुबह की चाय के साथ पत्नी बहुत सारी दवाइयां लेकर आई, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 19 Sep 2023 11:39 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 19 Sep 2023 11:39 AM IST
विज्ञापन
Husband Wife Viral Jokes in Hindi Read Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

Viral Jokes: हम सभी को नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। आप अपने शरीर को स्वस्थ और रोग मुक्त रखना चाहते हैं, तो आपको जरूर हंसना चाहिए। हंसने से हमें कई सारे फायदे मिलते हैं। इसलिए आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के इस मजेदार सफर पर...



सुबह की चाय के साथ पत्नी बहुत सारी दवाइयां लेकर आई
पत्नी (अपने पति से) - ये लो चाय के साथ कॉल्पोल खालो।
पति- नहीं मुझे बुखार नहीं है।
पत्नी- तो डाइजीन ले लो।
पति- नहीं मुझे गैस भी नहीं है।
पत्नी- तो फिर पुदीन हरा ले लो।
पति- नहीं मेरा पेट भी ठीक है।
पत्नी- लो कॉम्बिफ्लेम ही ले लो, हाथ-पैर दुखना बंद हो जाएगा।
पति- अरे कमाल करती हो, मुझे कुछ नहीं हुआ है, मैं एकदम ठीक हूं, तंदुरुस्त हूं।
पत्नी- तो फटाफट उठो, सफाई के साथ बहुत काम करना है।

Husband Wife Viral Jokes in Hindi Read Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
सुरेश- शादी के बाद तेरे घर से हमेशा हंसने की आवाज़ आती है,
इतनी खुशी का राज़ क्या है?
रमेश- मेरी बीवी मुझे जूते मारती है,
लग जाए तो वो हंसती है,
नहीं लगे तो मैं हंसता हूं।
Husband Wife Viral Jokes in Hindi Read Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?
गोलू- बर्ड फ्लू हो गया था मैम।
टीचर- पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानों को नहीं।
गोलू- इंसान समझा ही कहां आपने...रोज तो मुर्गा बना देती हो..!!
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband Wife Viral Jokes in Hindi Read Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पिताजी- बेटा, मेरे लिए 1 गिलास पानी लाना,
पहला लड़का- नहीं लाऊंगा,
दूसरा लड़का- रहने दो पापा, ये तो है ही बदतमीज
आप खुद ले लो, और मेरे लिए भी 1 गिलास ले आना।
विज्ञापन
Husband Wife Viral Jokes in Hindi Read Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार एक दादा-दादी ने जवानी के दिनों को याद करने का फैसला किया
अगले दिन दादा फूल लेकर वहीं पहुंचे जहां वो जवानी में मिला करते थे, 
वहां खड़े-खड़े दादा के पैरों में दर्द हो गया 
लेकिन दादी नहीं आईं,
घर जाकर दादा गुस्से से, “आईं क्यों नहीं? 
दादी शर्माते हुए,' मम्मी ने आने नहीं दिया'।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed