फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है दुनिया का सबसे खतरनाक जंगल, अंदर जाने के बाद कोई लौटकर नहीं आता है वापस

Sat, 16 Jan 2021 05:00 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 16 Jan 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
Hoia Baciu Transylvania Mysterious Forest In The World Haunted Bermuda Triangle Of Romania
होया बस्यू जंगल, रोमानिया - फोटो : सोशल मीडिया

हमारे आसपास कई तरह की जगह मौजूद हैं। कुछ जगह पर जाने पर काफी सुकून मिलता है, तो वहीं कई जगह इतनी रहस्यमय और डरावनी भी है, जहां जाने से लोग कतराते हैं। रोमानिया के ट्रांसल्वेनिया प्रांत भी कुछ इसी तरह से डारावना है। ट्रांसल्वेनिया में ऐसी कई अजीबोगरीब घटनाएं घटित हुई हैं कि अब लोग इस जगह पर जाने से डर जाते हैं। आज हम आपको ट्रांसल्वेनिया प्रांत के एक डरावने जंगल के बारे में बताएंगे।

Hoia Baciu Transylvania Mysterious Forest In The World Haunted Bermuda Triangle Of Romania
होया बस्यू जंगल, रोमानिया - फोटो : सोशल मीडिया

'होया बस्यू' दुनिया के सबसे डरावने जंगलों में से एक माना जाता है, जो ट्रांसल्वेनिया प्रांत के क्लुज काउंटी में स्थित है। जंगल में घटित होती रहस्यमय घटनाओं को देखकर इसे 'ट्रांसल्वेनिया का बरमूडा ट्राएंगल' की संज्ञा दी जाती है। यह जंगल लगभग 700 एकड़ में फैला हुआ है। ऐसा माना जाता है कि इस जंगल में अंदर आने के बाद लोग रहस्यमय ढंग से लापता हो जाते हैं। बता दें कि इस जंगल में अभी तक सैकड़ों लोग लापता हो गए, जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Hoia Baciu Transylvania Mysterious Forest In The World Haunted Bermuda Triangle Of Romania
होया बस्यू जंगल, रोमानिया - फोटो : सोशल मीडिया

होया बस्यू जंगल में पेड़ मुड़े हुए और टेढ़े-मेढ़े दिखाई देते हैं, जो दिन के उजाले में भी बेहद ही डरावने लगते हैं। इस जगह को लोग यूएफओ (उड़नतस्तरी) और भूत-प्रेतों से भी जोड़कर देखते हैं। इसके अलावा कहा जाता है कि यहां कई लोग रहस्यमय तरीके से गायब भी हो चुके हैं। इस जंगल को लेकर लोगों के दिलचस्पी तब बढ़ी, जब एक चारवाहा इस क्षेत्र में लापता हो गया था। सदियों पुरानी किवदंती के अनुसार, वह आदमी जंगल में जाते ही गायब हो गया था। हैरानी की बात तो ये थी कि उस समय उसके साथ 200 भेड़ भी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hoia Baciu Transylvania Mysterious Forest In The World Haunted Bermuda Triangle Of Romania
होया बस्यू जंगल, रोमानिया - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ साल पहले एक सैन्य तकनीशियन ने इस जंगल में एक उड़नतस्तरी को देखने का दावा किया था। इसके अलावा साल 1968 में भी एमिल बरनिया नाम के एक शख्स ने यहां आसमान में एक अलौकिक शरीर को देखने का दावा किया था। यहां घूमने आने वाले कुछ पर्यटकों ने भी कुछ इसी तरह की घटनाओं का जिक्र किया है।

विज्ञापन
Hoia Baciu Transylvania Mysterious Forest In The World Haunted Bermuda Triangle Of Romania
होया बस्यू जंगल, रोमानिया - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1870 में भी एक लड़की गलती से इस जंगल में घुस गई और उसके बाद वो गायब हो गई। किवंदती के अनुसार, लोग उस समय हैरान हो गए, जब वह लड़की ठीक पांच साल बाद जंगल से वापस आ गई। लेकिन वह अपनी याददाश्त पूरी तरह से खो चुकी थी। हालांकि, कुछ समय के बाद ही उसकी मौत भी हो गई। ऐसी कई घटनाएं इस जंगल को डरावनी बनाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed