फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ancient Monuments: बेहद खूबसूरत और अद्भुत हैं भारत की ये इमारतें, 1000 साल पहले हुआ था निर्माण, जानिए इतिहास

Thu, 13 Nov 2025 06:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 13 Nov 2025 06:34 PM IST
सार

Ancient Indian Monuments: दुनियाभर में अपनी प्राचीन स्थापत्य कला और धरोहरों के लिए मशहूर है। देश में कई ऐतिहासिक स्मारक 1000 साल से भी पुराने हैं, लेकिन अभी भी वह मजबूती से खड़े हैं। यह इमारतें वास्तुकला की मिसाल मानी जाती है।

विज्ञापन
historical monuments in India which are over 1,000 years old!
बेहद खूबसूरत और अद्भुत हैं भारत की ये इमारतें - फोटो : Adobe Stock

Ancient Indian Monuments: दुनियाभर में अपनी प्राचीन स्थापत्य कला और धरोहरों के लिए मशहूर है। देश में कई ऐतिहासिक स्मारक 1000 साल से भी पुराने हैं, लेकिन अभी भी वह मजबूती से खड़े हैं। यह इमारतें वास्तुकला की मिसाल मानी जाती है। इसके साथ ही देश के इतिहास और संस्कृति की झलक भी दर्शाती हैं। आज हम आपको भारते के कुछ ऐतिहासिक स्मारकों के बारे में बताते हैं, जिनकी खूबसूरती आज भी बरकरार है। 



सांची स्तूप 

मौर्य सम्राट अशोक ने सांची स्तूप का तीसरी शताब्दी में निर्माण कराया था। यह दुनिया के सबसे पुराने और प्रसिद्ध बौद्ध स्मारकों में शामिल है। विशाल गुंबद बुद्ध के अवशेष को सजोकर रखे हुए हैं और इसकी चारों दिशाओं में बने खूबसूरत तोरण पत्थर की अद्भुत नक्काशी के लिए जाने जाते हैं। 

शोर मंदिर 

महाबलीपुरम तमिलनाडु में शोर मंदिर स्थित है। यह भारत की उन ऐतिहासिक इमारतों में से एक है, जो 1000 साल पहले बनी थीं। आठवीं शताब्दी में पल्लव राजा नरसिंहवर्मन द्वितीय ने शोर मंदिर को बनवाया था। बंगाल की खाड़ी के किनारे स्थित यह मंदिर द्रविड़ शैली की प्राचीन वास्तुकला को दिखाता है। 
 

historical monuments in India which are over 1,000 years old!
बेहद खूबसूरत और अद्भुत हैं भारत की ये इमारतें - फोटो : Adobe Stock

कैलासा मंदिर 

एलोरा की गुफाओं में कैलासा मंदिर स्थित है, जिसका आठवीं शताब्दी में निर्माण हुआ था। इसे एक ही चट्टान को तराश कर ऊपर से नीचे की ओर बनाया गया था। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इसे इसके रहस्य और कला के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। 
 

historical monuments in India which are over 1,000 years old!
बेहद खूबसूरत और अद्भुत हैं भारत की ये इमारतें - फोटो : Adobe Stock

खजुराहो समूह के मंदिर

चंदेला वंश ने 950 से 1050 ई के बीच खजुराहो समूह के मंदिरों को बनवाया था। यह अपनी अद्भुत मूर्ति कला और शिल्प कला के लिए मशहूर हैं। यहां की नक्काशी में देवी-देवताओं, नृत्य कला और जीवन के विविध पहलुओं की बड़ी कलात्मक तरीके से दिखाया गया है। 

Science News: ठंड से जम जाएगा यूरोप! भारत, अमेरिका और अफ्रीका पर होगा ऐसा असर, वैज्ञानिकों ने दी ये चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
historical monuments in India which are over 1,000 years old!
बेहद खूबसूरत और अद्भुत हैं भारत की ये इमारतें - फोटो : Adobe Stock

बृहदेश्वर मंदिर 

राजराजा चोल प्रथम ने तमिलनाडु का बृहदेश्वर मंदिर का 1010 ईस्वी में निर्माण कराया था। यह मंदिर पूरी तरह ग्रेनाइट से बना है। 200 फीट ऊंचा यह विशाल मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इसके शीर्ष पर एक ही पत्थर से बनी 80 टन वजन की शिला रखी है। 

Viral Video: बाइक सवार ने सांप पर चढ़ा दी बाइक, नाग में भी तुरंत शख्स के पैरों पर डसा, फिर जो हुआ...

विज्ञापन
historical monuments in India which are over 1,000 years old!
बेहद खूबसूरत और अद्भुत हैं भारत की ये इमारतें - फोटो : Adobe Stock

लिंगराज मंदिर 

11वीं शताब्दी में लिंगराज मंदिर का निर्माण हुआ था। यह भगवान शिव को समर्पित है। कलिंग शैली में बनाया गया यह मंदिर लगभग 180 फीट ऊंचा है। इसके चारों ओर कई छोटे-छोटे मंदिर भी बने हुए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed