{"_id":"620e131d01281830a35bc961","slug":"half-fox-half-human-in-this-zoo-of-pakistan-know-the-mystery-behind-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब गजब: इस चिड़ियाघर में है 'आधी लोमड़ी आधा इंसान', जानिए क्या है इसके पीछे का रहस्य","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब गजब: इस चिड़ियाघर में है 'आधी लोमड़ी आधा इंसान', जानिए क्या है इसके पीछे का रहस्य
दुनिया में कई ऐसी अजीबोगरीब चीजें देखने को मिलती हैं जिनपर विश्वास कर पाना काफी मुश्किल होता है। इसी तरह कुछ इंसान भी होते हैं, जिनकी शरीर की बनावट हैरान करने वाली होती है। इनमें कुछ तो जन्म से ही अजीबोगरीब दिखते हैं और कुछ लोग लोगों का मनोरंजन करने के लिए अपने शरीर को अनोखे ढंग से बना लेते हैं। आपने विदेशों में अक्सर देखा होगा कि कई लोग अपनी कद काठी, अपना चेहरा कुछ इस तरह से बना लेते हैं जिससे वो लोगों के आकर्षण का केंद्र बन सकें। अब इसी कड़ी में आज एक ऐसे इंसान के बारे में जानेंगे जो "आधा इंसान-आधी लोमड़ी" है। जी हां, सुनने में काफी अजीब लगता है कि ये तो सिर्फ फिल्मों में होता है या फिर किसी कहानी का कोई पात्र हो सकता है। लेकिन, इस अनोखी दुनिया में सब कुछ संभव है। ऐसा अजीबोगरीब इंसान दुनिया में और कहीं नहीं हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में है। आइए जानते हैं इनके बारे में.........
2 of 5
इस चिड़ियाघर में है 'आधी लोमड़ी आधा इंसान
- फोटो : Twitter/@cahalpin
पाकिस्तान के कराची शहर में मुमताज महल चिड़ियाघर है। इसी चिड़ियाघर में "आधी लोमड़ी-आधा इंसान" शरीर वाले ये अनोखे व्यक्ति रहते हैं। इस अनोखे व्यक्ति को देखने के लिए रोज सैकड़ों की संख्या में लोग चिड़ियाघर आते हैं। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जो सिर्फ इन्हें ही देखने के लिए चिड़ियाघर आते हैं। हालांकि, कई लोग इनको देखकर डर भी जाते हैं।
3 of 5
इस चिड़ियाघर में है 'आधी लोमड़ी आधा इंसान
- फोटो : Twitter/TokyoLiberty
आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि ये जन्म से ऐसे नहीं है। ये भी एक आम इंसान ही हैं, उनके इस रूप के पीछे एक बेहद दिलचस्प कहानी जुड़ी हुई है। दरअसल, "आधी लोमड़ी-आधा इंसान" के नाम से दुनिया भर में मशहूर इस शख्स का नाम मुराद अली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इस चिड़ियाघर में है 'आधी लोमड़ी आधा इंसान
- फोटो : Twitter/TokyoLiberty
इस दौरान मुराद अली उन्हें देखने आने वालों को उनका भाग्य भी बताते हैं। उन्हें देखने आने वाले लोग उनके साथ फोटो भी क्लिक करवाते हैं। नए लोग जब उन्हें देखने आते हैं तो उन्हें लगता है कि ये वाकई में "आधी लोमड़ी-आधा इंसान" है। हालांकि, ये सच नहीं है, ये केवल लोगों के मनोरंजन के लिए बनाया गया एक चरित्र है।
विज्ञापन
5 of 5
इस चिड़ियाघर में है 'आधी लोमड़ी आधा इंसान
- फोटो : Pixabay
मुराद अली ऐसा काम करते हुए अपने परिवार की दूसरी पीढ़ी हैं। जी हां, इससे पहले मुराद अली के पिता इस चिड़ियाघर में "आधी लोमड़ी-आधा इंसान बनकर बैठते थे। उनके इंतकाल के बाद अब मुराद अली इस काम को आगे बढ़ा रहे हैं। मुराद एक ही जगह पर 12 घंटे तक एक ही पोज में बैठे रहते हैं। इस दौरान उनका सिर लोमड़ी के धड़ के पास होता है और बाकी शरीर एक टेबल के नीचे छुपा होता है। चिड़ियाघर में "आधी लोमड़ी-आधा इंसान" को देखने के लिए 10 रुपये का टिकट भी लगाया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।