Dharavi Slum: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित एशिया की सबसे बड़ी स्लम एरिया धारावी का अडाणी ग्रुप रिडेवलपमेंट करेगा। इस स्लम एरिया को संवारने का काम दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अदाणी को दिया गया है। अगर आप मुंबई में कम खर्च में रहना चाहते हैं, तो धारावी रहने के लिए सबसे अच्छी जगह है। यहां पर लाखों दिहाड़ी मजदूर और छोटे कारोबारी रहते हैं।
इस जगह पर शिक्षा का स्तर और साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है। अब अडाणी इंफ्रा इस धारावी को संवारने का काम करेगी। साल 2004 से धारावी के रिडेवलपमेंट का प्लान चल रहा था जिसे साल 2022 में टेंडर मंजूर किया गया है। मुंबई का दिल कहने जाने वाला धारावी को अंग्रेजों के समय बसाया गया था। अब यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी और एशिया की सबसे बड़ी बस्ती है। धारावी में कितने लोग रहते हैं इसका सही आंकड़ा नहीं है, लेकिन एक अनुमान के मुताबिक, इस बस्ती में 6 से 10 लाख लोग रहते हैं। एशिया की सबसे बड़ी बस्ती में 58 हजार परिवार और करीब 12 हजार कमर्शियल कॉम्प्लेक्स हैं।