Most Funny Chutkule in Hindi: आज कल की भागमभाग जिंदगी में लोगों के पास समय का अभाव हो गया है जिसकी वजह से लोगों को हंसने तक का मौका नहीं मिलता है। हसंने की वजह से इंसान चिंता और मानसिक तनाव से बच सकता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Funny Jokes: संता शराब पीते पीते रोने लगा, बंता ने पूछा- रो क्यों रहे हो? जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
संता- शराब पीते पीते रोने लगा।
बंता- क्या हुआ...रो क्यों रहे हो?
संता- यार, जिस लड़की को भूलने के लिए पी रहा था उसका नाम याद नहीं आ रहा।
कल तुम्हें फांसी होगी... बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं।
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है।
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा।
एक बार क्लास में टीचर ने बच्चों से पूछा- बताओ बच्चों, 1869 में क्या हुआ था?
बंता- मैडम जी, 1869 में गांधी जी का जन्म हुआ था।
टीचर- शाबाश, अच्छा अब बताओ 1872 में क्या हुआ था?
बंता- मैडम जी, 1872 में गांधी जी 3 साल के हो गए थे।
पत्नी (पति से)- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे।
पति- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है।
पत्नी- कैसी गलतफहमी?
पति- यही कि मैं सो रहा था!...