{"_id":"5c73fdb2bdec224bff242c29","slug":"floyd-mayweather-luxurious-life-banks-delivered-cash-to-his-house-in-trucks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दोस्तों पर अरबों रुपये उड़ा देता है ये शख्स, बैंक से घर पर ट्रकों में भरकर आते हैं पैसे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दोस्तों पर अरबों रुपये उड़ा देता है ये शख्स, बैंक से घर पर ट्रकों में भरकर आते हैं पैसे
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 25 Feb 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Floyd Mayweather
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अरबों रुपये कमाने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं। हालांकि फिर भी इतना पैसा महज कुछ ही लोग कमा पाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके लिए अरबों रुपये भी कुछ नहीं हैं। वो तो अपने दोस्तों को पार्टी देने के नाम पर ही अरबों रुपये उड़ा देता है। यहां तक कि उसके घर पर बैकों से ट्रकों में भर-भरकर पैसे आते हैं।
2 of 5
Floyd Mayweather
- फोटो : Instagram
इस शख्स का नाम है फ्लॉयड मेवेदर, जो दुनिया के सबसे अमीर एथलीट माने जाते हैं। करीब 4 हजार करोड़ की संपत्ति वाले मेवेदर को पैसों से इतना प्यार है कि वह कई बार नोट बिछाकर उसी पर सो जाते हैं। उनके आसपास हर वक्त करोड़ों रुपये के नोट बिखरे पड़े रहते हैं।
3 of 5
Floyd Mayweather
- फोटो : Instagram
मेवेदर ने अपने मुक्केबाजी करियर में कुल 50 मुकाबले खेले हैं और सभी मुकाबलों में जीत हासिल की है। उन्होंने अपना 50वां मुकाबला साल 2017 में खेला था, जो दुनिया का सबसे महंगा मुकाबला था। इस मुकाबले में करीब 3800 करोड़ रुपये दांव पर लगे थे और मेवेदर ने इस मुकाबले में जीत हासिल कर करीब 1800 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Floyd Mayweather
- फोटो : Instagram
मेवेदर अपनी रईसी में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो सोने के एक बड़े से कप में ड्रिंक पीते नजर आ रहे थे। साथ ही वह अपने हाथों में और गले में सोने और हीरे की कीमती ज्वेलरी दिखाते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
Floyd Mayweather
- फोटो : Instagram
कहते हैं कि मेवेदर कई बार स्ट्रिप क्लबों में करोड़ों रुपये हवा में उड़ाकर आ जाते हैं। उनकी इस हरकत पर कई लोग उन्हें सनकी भी कहते हैं। मेवेदर के घर का गैराज हमेशा महंगी गाड़ियों से भरा होता है। यहां तक कि उनके पास कई ऐसी घड़ियां हैं, जो करोड़ों रुपये की हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।