इंग्लैंड में कई महीनों के लॉकडाउन के बाद कुछ शहरों में स्कूलों को खोला गया है। लेकिन 15 वर्षीय जैकोब ली-स्टोक्स जब अपने स्कूल पहुंचा, तो अपने बालों के वजह से सुर्खियों में आ गया। बता दें कि जैकोब ने अपने बालों को नीले और गुलाबी रंग से डाई करा लिया था। जैकोब से इस अजीबोगरीब प्रयोग से उसके बाल काफी खराब हो गए थे। ऐसे में स्कूल प्रशासन ने उसे बाकी बच्चों से दूरी बनाकर अकेले पढ़ने के लिए कहा।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
लॉकडाउन के वजह कई महीनों तक घर से पढ़ाई करने के बाद जब जैकोब ली-स्टोक्स हम्बरस्टोन एकेडमी आया, तो उसे देखकर स्कूल प्रशासन ने कह दिया कि वो दूसरे बच्चों के साथ घुल-मिल नहीं सकता है। जैकोब ने पूरे दिन स्कूल का काम अकेले करते हुए ही बिताया था। जैकोब की मां को जब ये बात पता चली, तो वे हैरान हो गईं। स्कूल में शिकायत दर्ज कराते हुए जैकोब की मां ने कहा कि लॉकडाउन के वजह से वो बाल ठीक कराने नाई की दुकान पर नहीं जा सकती हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
जैकोब की मां के द्वारा शिकायत करने पर स्कूल प्रशासन ने गंजा करने की सलाह दी। ग्रिंस्बी लाइव के साथ बातचीत में जैकोब की मां जेमा लीनिंग ने कहा कि स्कूल में कई स्टूडेंट्स हैं, जिनके डाई बाल हैं। कई महीनों तक घर से पढ़ाई करने के बाद मेरा बेटा 8.20 पर स्कूल पहुंचा था और मुझे 9.15 पर ही कॉल आ गया था कि आपके बेटे को स्कूल में अकेले पढ़ने के लिए कहा गया है और उसे कहा गया है कि वो बाकी बच्चों के साथ ना घुले-मिले।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
जेमा लीनिंग ने कहा कि मैं स्कूल की पॉलिसी को समझती हूं। अगर हालात सामान्य होते, तो मैं जैकोब को हेयर ड्रेसर के पास ले जाती, लेकिन लॉकडाउन के कारण ऐसा संभव नहीं है। मुझे नहीं पता कि ऐसे हालात में भी स्कूल प्रशासन बच्चों के माता-पिता से किस तरह की उम्मीद लगाकर बैठे हैं।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
जैकोब की मां जेमा लीनिंग ने कहा कि मेरा बेटा शांत स्वाभाव का है और वो किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता है। वहीं इस मामले पर जैकोब ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि लुक्स और पहनावे के बजाए स्कूल इस बात पर ज्यादा फोकस करेंगे कि स्टूडेंट्स स्कूल में कैसा परफॉर्म कर रहे हैं।