भाई-बहनों के बीच प्यार-नफरत का रिश्ता होना आम बात है। एक तरफ हमें भाई-बहनों को परेशान करने में मजा आता है तो दूसरे तरफ उन्हें परेशान देखना भी अच्छा नहीं लगता। लेकिन ये प्यार केवल इंसानों में ही नहीं बल्कि जानवरों में भी देखने को मिलता है।
अपने भाई का खाना खाने के बाद ऐसे मांगी कुत्ते ने उस से माफ़ी, वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में प्रकाशित एक वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे जानवरों में भी भाई-बहन को लेकर बहुत प्रेम है। इंस्टाग्राम पर साझा किया गया, वीडियो दो प्यारे कुत्तों का है जो आपस में भाई वाटसन और किको हैं।
वीडियो में आप वॉटसन को अपराधबोध से मुंह लटकाए हुए देख सकते हैं। वीडियो में कुत्ते का मालिक यह कह रहा है कि “मुझे अपराधबोध होता है, तुम शरारती पिल्ला हो। क्या तुमने किको का खाना खाया? ”कुछ और डांटने के बाद, वह वॉटसन को किको से माफी मांगने के लिए कहता है।
जवाब में, वाटसन कुछ ऐसा करता है जो लोगों का दिल जीत रहा है। यह वीडियो 24 मई को पोस्ट किया गया था, इसे अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं।
वीडियो में वाटसन किको तक चलता है और उसे गले लगाता है। कुत्ते के मालिक ने यह भी बताया कि वाटसन को किसी ने ऐसा करना सिखाया नहीं है।
A post shared by ᴡᴀᴛsᴏɴ ᴀɴᴅ ᴋɪᴋᴏ (@wat.ki) on