फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snake Ear: क्या सांप के होते हैं कान, क्या सच में सुन सकते हैं विषधर? नई रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 01 Mar 2023 06:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 01 Mar 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
Do Snakes Have Ears and Can They Hear Know About New Research on Snake
क्या सांप के होते हैं कान? - फोटो : istock

Snake Ear: दुनिया में कई तरह के सांप पाए जाते हैं। इनमें कई बेहद जहरीले होते हैं, जबकि कुछ सामान्य होते हैं। सांप किसी की आवाज या आहट सुनते ही सतर्क हो जाते हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सांप के पास कान नहीं होते हैं, तो यह सुनते कैसे हैं? क्योंकि सांप को आप पास से देखेंगे, तो उनके कोई कान नहीं दिखते हैं। लेकिन सांपों के सुनने की क्षमता देखकर वैज्ञानिक हैरत में पड़ गए हैं। 



ऑस्ट्रेलिया में यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड की टॉक्सिनोलॉजिस्ट क्रिस्टीना जेडेनेक का कहना है कि सांप एक बेहद डरपोक और कमजोर जीव होता है। सांप हमेशा छिपकर रहता है। उनका कहना है कि अभी हमें उनके बारे में बहुत कुछ जानना है। क्रिस्टीना ने बताया कि सांप के कान उसके बाहरी शरीर में नहीं होते हैं। इसलिए अधिकतर लोग सोचते हैं कि सांप को सुनाई नहीं देता है। लोग सोचते हैं कि सिर्फ जमीन के कंपन से चीजों को महसूस करते हैं। 

Do Snakes Have Ears and Can They Hear Know About New Research on Snake
क्या सांप के होते हैं कान? - फोटो : istock

शोधकर्ताओं को पता है कि सांप को सुनाई देता है। सिर्फ उनके सुनने की क्षमता बाकी शारीरिक इंद्रियों जैसे स्वाद और देखने से कमजोर होती है। स्लोवेनिया नेशनल चिड़ियाघर की वेबसाइट पर बताया है कि सांपों के बाहरी कान नहीं होते हैं। 
 

Do Snakes Have Ears and Can They Hear Know About New Research on Snake
क्या सांप के होते हैं कान? - फोटो : istock

उन्होंने कहा कि कान के अंदर सभी तरह अंग उनमें होते हैं। इंसानों के कान में कोलुमेला होता है जो जबड़े की हड्डी से जुड़ा होता है। इससे सांप कंपन महसूस करते हैं। बताया गया है कि इंसान जितनी आवाज सुनता है सांप सिर्फ उसका कुछ अंश सुन सकता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Do Snakes Have Ears and Can They Hear Know About New Research on Snake
क्या सांप के होते हैं कान? - फोटो : istock

शोध में 19 अलग-अलग प्रजाति के सांपों को शामिल किया था। रेत, पेड़ और पानी पर चलने वाले सभी तरह के सांपों पर शोध किया गया है। क्रिस्टीन और उनके साथियों ने 0 से 450 हर्ट्ज की आवाज के साथ सांपों की जांच की है। इनमें दो तरह की आवाज शामिल थीं। जमीन में भी कंपन होने वाली एक आवाज और एक सिर्फ हवा में रहने वाली आवाज। 

Alien Life: अंतरिक्ष में इन जगहों पर हो सकते हैं एलियन, इंसानों का कर रहे इंतजार, जानिए कहां हैं परग्रही जीव

विज्ञापन
Do Snakes Have Ears and Can They Hear Know About New Research on Snake
क्या सांप के होते हैं कान? - फोटो : Snake Crocodile Fight Video

अलग-अलग प्रजाति के सांपों की हवा में होने वाली ध्वनि पर अलग-अलग प्रतिक्रिया देखी गई। लेकिन एक ही जीन के सांपों ने एक तरह की प्रतिक्रिया दी। इससे पता चलता है कि उन्हें यह विरासत में मिली है। डॉ जेडनेक का कहना है कि सिर्फ वोमा अजगर ही ऐसा सांप था जो आवाज के करीब पहुंच रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed