{"_id":"5d80b1358ebc3e93c418ac8f","slug":"dead-bodies-keep-moving-for-more-than-a-year-after-death-australian-researcher-finds","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मरने के बाद भी हिलता-डुलता है इंसान का शरीर, शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
मरने के बाद भी हिलता-डुलता है इंसान का शरीर, शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आमतौर पर ऐसा समझा जाता है कि मरने के बाद इंसान का शरीर प्रतिक्रिया देना बंद कर देता है जबकि ऐसा है नहीं। मरने के बाद भी इंसान के शरीर में हरकत होती रहती है। ऐसा करीब एक साल तक होता है। ऑस्ट्रेलिया की एक महिला वैज्ञानिक एलिसन विल्सन द्वारा किए गए शोध में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलिसन ने एक शव पर करीब 17 महीने तक नजर रखा और शव की हर प्रतिक्रिया को कैमरे में कैद किया। एलिसन का कहना है कि इंसान की मौत भले ही हो जाती है, लेकिन उसके बाद भी शरीर हिलता-डुलता रहता है। यही वजह है कि कई बार लोग मुर्दे को भी जिंदा समझ लेते हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File photo
एलिसन विल्सन बताती हैं कि शुरुआत में शव के हाथ को उसके शरीर से सटाकर रखा गया था, लेकिन कुछ दिनों बाद पाया गया कि हाथ अपने आप शरीर से खिसक कर दूर हट गया है। उनका मानना है कि ऐसा शायद डीकंपोजिशन की वजह से हुआ था, क्योंकि समय के साथ जैसे-जैसे शरीर सूखता जाता है, उसमें गति भी होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलिसन शव पर शोध करने के लिए हर महीने फ्लाइट के जरिए कैनर्स से सिडनी जाती थीं। उनका कहना है कि बचपन से ही उनके अंदर ये जानने की जिज्ञासा थी कि आखिर मौत के बाद शरीर का क्या होता है और उसमें कैसे-कैसे बदलाव होते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File photo
फॉरेंसिक साइंस इंटरनेशनल सिनर्जी जर्नल के मुताबिक, इस शोध की मदद से मौत के बाद शव में होने वाले बदलावों को समझा जा सकेगा। वहीं, एलिसन भी अपने इस शोध से काफी खुश हैं कि दुनिया के सामने वो कुछ नया लेकर आईं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।