फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Daily Wage Labourer Became Model: दिहाड़ी मजदूर रातों रात बन गया सुपर माॅडल, जानिए कैसे चमकी किस्मत

Wed, 16 Feb 2022 02:43 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Wed, 16 Feb 2022 02:43 PM IST
विज्ञापन
Daily wage labourer mammikka from kerala become a super model in one night know all details
दिहाड़ी मजदूर रातों रात बन गया सुपर माॅडल - फोटो : Instagram/@shk_digital

इंसान की किस्मत को बदलते देर नहीं लगती है। रातों रात गुमनामी के अंधेरे से निकलकर किसका सितारा चमक जाए। ये उस इंसान को भी पता नहीं होता है। अब ऐसे में आजकल जमाना सोशल मीडिया का है। सोशल मीडिया की मदद से कोई भी व्यक्ति देश दुनिया में अपनी पहचान बना सकता है। ऐसा ही एक मामला इनदिनों सामने आया है जिसे जानने के बाद आप भी "omg" कहे बिना नहीं रह पाएंगे। सोशल मीडिया पर एक ऐसे व्यक्ति की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जो कल तक मात्र एक दिहाड़ी मजदूर था। वहीं अब ये व्यक्ति सोशल मीडिया पर रातों रात सुपर मॉडल बन गया है। जानकर काफी हैरानी होती है कि जिस इंसान ने कभी शरीर पर लुंगी और शर्ट के सिवा कुछ नहीं पहना, आज वो बाकायदा कॉरपोरेट सूट-बूट में नजर आता है। उसका ये मेकओवर एक फोटोग्राफर ने किया है जिनकी खींची गई तस्वीरों से ये मजदूर पूरी दुनिया में छा गया है। आइए जानते हैं इस शख्स के बारे मेंं...

Daily wage labourer mammikka from kerala become a super model in one night know all details
दिहाड़ी मजदूर रातों रात बन गया सुपर माॅडल - फोटो : Instagram/@shk_digital

दरअसल कोझीकोडी के वेन्नकड इलाके में रहने वाले 60 वर्षीय मम्मिका नाम के मजदूर की किस्मत पलट गई है। कल तक एक दिहाड़ी मजदूरी का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण वाले मम्मिका अब एक मॉडल बन चुके हैं। मम्मिका ने इससे पहले सामान्य से कपड़ों के अलावा कभी महंगे और स्टाइलिश कपड़े नहीं पहने थे। मम्मिका ने अपने जीवन में कभी स्मार्टफोन नहीं चलाया और आज वो आईफोन चला रहे हैं। 

Daily wage labourer mammikka from kerala become a super model in one night know all details
दिहाड़ी मजदूर रातों रात बन गया सुपर माॅडल - फोटो : Instagram/@shk_digital

इस फोटोशूट से मम्मिका के रहन-सहन में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। उनको इस बदले रूप में उनके पड़ोसी भी नहीं पहचान पाए। मम्मिका के इस नए लुक को देखकर इलाके में लोग उन्हें किसी सेलिब्रिटी की तरह से ट्रीट कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Daily wage labourer mammikka from kerala become a super model in one night know all details
दिहाड़ी मजदूर रातों रात बन गया सुपर माॅडल, - फोटो : Instagram/@mammikka

दरअसल, शरीक वयालिल जो पेशे से एक फोटोग्राफर हैं उन्हें मम्मिका में एक मॉडल दिखाई दिया। इसके बाद उन्हें एक मॉडल की तरह और नए-नए ड्रेस पहनाकर उनका फोटोशूट किया गया। इन तस्वीरों को शरीक ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। मम्मिका की तस्वीरों को देखने के बाद लोग उनकी तुलना विनायकन से करने लगे। मम्मिका का मेकअप मजनास नाम के मेकअप आर्टिस्ट ने किया है। इसके बाद शरीक ने कुछ पोज के साथ उनकी तस्वीरों को खींचा।

विज्ञापन
Daily wage labourer mammikka from kerala become a super model in one night know all details
दिहाड़ी मजदूर रातों रात बन गया सुपर माॅडल - फोटो : Instagram/@mammikka

अब मम्मिका सोशल मीडिया स्टार बन चुके हैं। कभी बामुश्किल पैसे कमाने वाले मम्मिका के पास मॉडलिंग के अब ढेरों ऑफर आ रहे हैं। अब मम्मिका का अपना एक इंस्टाग्राम पेज भी है जिसपर वो अपनी फोटो और वीडियो समय-समय पर डालते रहते हैं। मम्मिका अब अपने इलाके में एक सेलिब्रिटी के तौर पर जाने जाते हैं और वो अपनी इस कामयाबी से खुश भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed