Cheetah vs Lion: भारत में साल 1947 में आखिरी बार चीता को देखा गया था जिसके बाद भारत सरकार ने साल 1952 में चीतों को विलुप्त घोषित कर दिया था। लेकिन अब लंबे समय बाद एक बार फिर देश में चीते देखने को मिलेंगे। भारत के जंगलों में अभी तक हमें शेर, बाघ और तेंदुए जैसे खतरनाक जानवर देखने को मिलते थे, लेकिन अब अफ्रीकी देश नामीबिया से आठ चीते भारत लाए गए हैं जिनमें पांच मादा हैं और तीन नर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अपने जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर को इन चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में छोड़ा था। इन दिनों हर तरफ चीतों की चर्चा हो रही है। जगल में रहने वाले शेर, बाघ, तेंदुआ और चीता बेहद शक्तिशाली और खतरनाक होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं चीतों को शेर अपना दुश्मन मानता है? आइए जानते हैं कि आखिर चीता को शेर अपना दुश्मन क्यों मानता है?
2 of 5
आखिर चीते और शेर में क्यों है दुश्मनी?
- फोटो : iStock
दुनिया में चीता सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर है। आमतौर पर चीता 110 से 112 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ लगाता है, लेकिन इसकी दौड़ने की अधिकतम रफ्तार 120 किमी प्रतिघंटे हो सकती है। लेकिन चीता अधिकतम गति में सिर्फ एक मिनट दौड़ पाता है।
3 of 5
आखिर चीते और शेर में क्यों है दुश्मनी?
- फोटो : iStock
लड़ाई में किसकी होगी जीत
चीतों के बारे में तो आपने अब तक बहुत कुछ पढ़ और जान लिया होगा। लेकिन अगर शेर और चीते के बीच लड़ाई होगी तो जीत किसकी होगी? चीते और शेर के बीच जंग की वजह बेहद खास है। शेर सोचता है कि अगर चीता जीवित रहा तो उसका शिकार खा जाएगा और चीता को लगता है कि शेर जीवित रहा तो वो उसका शिकार खा जाएगा।
4 of 5
आखिर चीते और शेर में क्यों है दुश्मनी?
- फोटो : iStock
जंगल का राजा शेर बेहद ताकतवर होता है और मौका मिलते है चीता का शिकार कर सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जगंल में रहने वाले दोनों जानवर एक दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। मौका मिलते ही चीते को शेर मार सकता है और शेर को चीता मार सकता है। ऐसे में चीते और शेर के बीच मारने के लिए लड़ाई शुरू हो जाती है।
शेर और चीते एक दूसरे को अपना दुश्मन मानते हैं। लकड़बग्घे को शेर मार देता है और लकड़बग्घा मौका मिलते हैं शेर के बच्चों का मार देता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शेर चीते और लकड़बग्घे को मारने बाद खाता नहीं है। वह सिर्फ उनको इसलिए मारता है, क्योंकि उनको अपना दुश्मन मानता है।