फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cameron Airpark: इस शहर में हर शख्स के पास है हवाई जहाज, हर काम के लिए एयरक्राफ्ट इस्तेमाल करते हैं लोग

Thu, 02 Jun 2022 07:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 02 Jun 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Cameron Airpark in California Where Everyone Has Own Airplanes Aircraft Used for Daily Life
इस शहर में हर शख्स के पास है हवाई जहाज - फोटो : Pixabay

Cameron Airpark: आज के आधुनिक युग में हर किसी के खुद की अपनी गाड़ी है। आज कल हर घर में बाइक और कार आम होना आम बात है। जहाज की बात करें, तो बेहद कम लोगों होंगे जिनके पास अपना चार्टर्ड विमान हो। लेकिन दुनिया में एक ऐसा शहर है जहां पर हर शख्स के पास अपना खुद का हवाई जहाज है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि यहां पर लोग ऑफिस जाने और दूसरों कामों के लिए हवाई जहाज का इस्तेमाल करते हैं। 

अमेरिका के कैलिफोर्निया में यह अनोखा शहर स्थित है। इस शहर की सड़कें काफी चौड़ी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहं की सड़कें हवाई अड्डे के रनवे से भी अधिक चौड़ी हैं। ऐसा इसलिए किया गया है, क्योंकि पायलट को कोई परेशानी नहीं हो और वो हजाज को निकटतम हवाई अड्डे पर आसानी से लेकर जा सके। आइए जानते हैं इस अनोखे शहर के बारें...

Cameron Airpark in California Where Everyone Has Own Airplanes Aircraft Used for Daily Life
इस शहर में हर शख्स के पास है हवाई जहाज - फोटो : Pixabay

कैलिफोर्निया में स्थित इस शहर को कैमरन एयर पार्क के नाम से जानते हैं। इस शहर में आपको हर घर के बाहर हवाई जहाज मिलेंगे और गैराज की जगह पर हेंगर मिलेंगे। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस शहर के लोग दफ्तर या अपने काम पर जाने के लिए भी लोग अपने एयरक्राफ्ट का ही इस्तेमाल करते हैं। आपको यह जानकर थोड़ा अजीब लग होगा, लेकिन यह पूरी तरह से सच है। 

Cameron Airpark in California Where Everyone Has Own Airplanes Aircraft Used for Daily Life
इस शहर में हर शख्स के पास है हवाई जहाज - फोटो : Pixabay

इस शहर में रहने वाले ज्यादातर लोग पायलट हैं। इसलिए हवाई जहाज रखना आम बात है। इसके साथ ही यहां पर डॉक्टर्स, वकील और अन्य लोग भी रहते हैं, लेकिन ये सभी लोग भी प्लेन रखना पसं करते हैं। इस शहर में रहने वाले लोग हवाई जहाज को बहुत पसंद करते हैं। यहां पर रहने वाले सभी लोग शनिवार सुबह इकट्ठा होकर लोकल एयरपोर्ट तक जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cameron Airpark in California Where Everyone Has Own Airplanes Aircraft Used for Daily Life
इस शहर में हर शख्स के पास है हवाई जहाज - फोटो : Pixabay

इस शहर में कार का मालिक होने जैसा ही प्लेन का मालिक होना है। यहां पर लोगों के घरों के सामने बने हैंगर में विमान रखे होते हैं। हैंगर उस स्थान को कहा जाता है जहां विमान रखे जाते हैं। इस अनोखे शहर के बारे में जो भी जानता है वह हैरान रह जाता है। 

विज्ञापन
Cameron Airpark in California Where Everyone Has Own Airplanes Aircraft Used for Daily Life
इस शहर में हर शख्स के पास है हवाई जहाज - फोटो : Pixabay

इस शहर में हवाई जहाजों के पंखों को कोई नुकसान न हो इसके लिए सड़क के संकेतों और लेटरबॉक्स को कम ऊंचाई पर लगाया गया है। आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि इस शहर में सड़क के नाम भी विमानों से संबंधित हैं। इस शहर में  बोइंग रोड जैसे सड़कों के नाम हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed