{"_id":"5ee9d0ae8ebc3e42c50a7250","slug":"bizarre-ritual-bride-father-gift-21-snakes-as-dowry-to-groom","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनोखी परंपरा: यहां बेटी के विवाह के लिए दहेज में दिए जाते हैं 21 जहरीले सांप, नहीं हो सकती इसके बिना शादी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अनोखी परंपरा: यहां बेटी के विवाह के लिए दहेज में दिए जाते हैं 21 जहरीले सांप, नहीं हो सकती इसके बिना शादी
बेटी की शादी में पिता अपनी खुशी से पैसों से लेकर गाड़ी तक उपहार स्वरूप भेंट करता है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि दहेज में जहरीले सांप भी दिए जाते हैं। ये बात जानकर आपको हैरानी तो हो रही होगी, लेकिन यह सौ फीसदी सच है। इस प्रथा का चलन हमारे ही देश में मध्य प्रदेश के एक विशेष समुदाय में है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के गौरिया समुदाय के लोग अपने दामाद को दहेज में 21 जहरीले सांप देते हैं। इस समुदाय में यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। मान्यता है कि अगर इस समुदाय से जुड़ा कोई शख्स अपनी बेटी को शादी में सांप नहीं देता है, तो उसकी बेटी की शादी जल्दी ही टूट जाती है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कहते हैं कि बेटी की शादी तय होते ही पिता अपने दामाद को तोहफा देने के लिए सांप पकड़ना शुरू कर देते हैं। इनमें गेंहुअन जैसे जहरीले सांप भी होते हैं। यहां के बच्चों को भी उन जहरीले सांपों से डर नहीं लगता बल्कि वो उनके साथ आराम से खेलते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, इस समुदाय के लोगों का मुख्य पेशा सांप पकड़ना है और वो उन्हें लोगों को दिखाकर पैसा कमाते हैं। यही वजह है कि पिता अपनी दामाद को दहेज में सांप देता है, ताकि वो इन सांपों के जरिए कमाई कर सके और परिवार का पेट पाल सके।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस समुदाय में सांपों को सुरक्षित रखने के लिए कड़ा नियम भी बनाया गया है। कहते हैं कि अगर सांप इनके पिटारे में मर जाता है, तो पूरे परिवार के लोगों को मुंडन कराना पड़ता है। साथ ही समुदाय के सभी लोगों को भोज करना पड़ता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।