{"_id":"5fdb91818ebc3e3d81741b96","slug":"bihar-first-sky-walk-glass-bridge-in-nalanda-rajgir-like-china","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajgir: चीन की तर्ज पर बिहार में बना ग्लास स्काईवॉक ब्रिज, नेचर एडवेंचर का मजा लेने आ रहे हैं लोग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Rajgir: चीन की तर्ज पर बिहार में बना ग्लास स्काईवॉक ब्रिज, नेचर एडवेंचर का मजा लेने आ रहे हैं लोग
बिहार में राजगीर पर्यटकों के बीच काफी पसंदीदा जगह है। बता दें कि राजगीर में घूमने के लिए ना सिर्फ देश के कोने-कोने से बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। भगवान बुद्ध की विरासत के साथ भारतीय इतिहास को अपने में समेटे हुए ये शहर पूरे राज्य में आकर्षण का केंद्र है। अब इस शहर में चीन के तर्ज पर पहला ग्लास ब्रिज तैयार हुआ है, जो लोगों का मन मोह रहा है। बिहार में बना ये ग्लास स्काईवॉक ब्रिज नेचर एडवेंचर को बढ़ावा देगा।
2 of 5
राजगीर में ग्लास ब्रिज
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पूर्वोत्तर भारत में यह पहला ग्लाज ब्रिज है, जिसे बिहार सरकार के द्वारा पर्यटकों के लिए तैयार कराया गया है। राजगीर क्षेत्र में और अधिक पर्यटन को बढ़ावा मिले, इस चीज को ध्यान में रखकर यह पुल बनाया गया। चीन के हांगझोऊ प्रांत में बने 120 मीटर ऊंचे कांच के पुल की तर्ज पर ही राजगीर में भी ग्लास स्काईवॉक ब्रिज को तैयार किया गया है। इस पुल पर चलते हुए आप अपने कदमों के नीचे की धरती को भी आसानी से देख पाएंगे।
3 of 5
राजगीर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
राजगीर को अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग ने इस पुल के आसपास टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नेचर सफारी पार्क के निर्माण का फैसला लिया है। राजगीर में जू सफारी, तितली पार्क, आर्युवेदिक पार्क और देश-विदेश के अलग-अलग प्रजातियों के पेड़-पौधे देखने को मिलते हैं, जो आम तौर पर कहीं और नहीं देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजगीर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्वोत्तर के इस पहले ग्लास पुल को नए साल के मौके पर आम लोगों के लिए खोला जाएगा। इसके साथ ही वहां करोड़ों रुपये की लागत से रोपवे का भी निर्माण कराया जा रहा है, जो लोगों को विश्व शांति स्तुप तक आसानी से पहुंचा देगा। बता दें कि नालंदा जिले को सेंट्रल जू अथॉरिटी से भी जू सफारी पार्क के लिए मान्यता मिल गई है।
विज्ञापन
5 of 5
चीन का ग्लास स्काईवॉक ब्रिज
- फोटो : सोशल मीडिया
चीन में बने पहले ग्लास स्काईवॉक ब्रिज को जब 20 अगस्त 2016 को आम लोगों के लिए खोला गया था, तो यह उस वक्त दुनिया का सबसे लंबा और सबसे ऊंचा कांच का पुल था। इस पुल की कुल लंबाई में 430 मीटर और चौड़ाई 6 मीटर, और यह जमीन से लगभग 300 मीटर की ऊंचाई पर है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।