फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baba Vanga: धरती पर आएगा प्रलय, दुनिया में मचेगी ऐसी तबाही, बाबा वेंगा की सबसे डरावनी भविष्यवाणियां

Fri, 13 Jun 2025 02:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 13 Jun 2025 02:51 PM IST
सार

Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा का साल 1911 में जन्म हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। उनकी दुनिया को लेकर की गईं ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Baba Vanga’s Most Shocking Predictions About Doomsday and Global Destruction know details in Hindi
बाबा वेंगा की सबसे डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Adobe Stock

Baba Vanga Predictions: भविष्य जानने की चाहत हर किसी की होती है। यही वजह है कि भविष्यवाणी करने वाले भविष्यवक्ता पूरी दुनिया में प्रसिद्ध होते हैं। कुछ ऐसे भविष्यवक्ता हैं, जिनकी भविष्यवाणियों पर लोग सबसे ज्यादा यकीन करते हैं। इन भविष्यवक्ताओं में फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस और बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा का नाम सबसे पहले आता है। बाबा वेंगा ने दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की हैं, जो बेहद डरावनी हैं। 



बाबा वेंगा का साल 1911 में जन्म हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। उनकी दुनिया को लेकर की गईं ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। इसकी वजह से बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। बाबा वेंगा की तीन बड़ी भविष्यवाणियों ने दुनिया को डरा जिया है। 
 

Baba Vanga’s Most Shocking Predictions About Doomsday and Global Destruction know details in Hindi
बाबा वेंगा की सबसे डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Freepik

बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में दावा किया है कि साल 2025 तक वैश्विक आर्थिक संकट आएगा। दुनिया के कई देशों को बड़े पैमाने पर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा।

 

Baba Vanga’s Most Shocking Predictions About Doomsday and Global Destruction know details in Hindi
बाबा वेंगा की सबसे डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Freepik

बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि 2025-2026 के बीच धरती हिलेगी। लोगों को बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ेगा और भूकंप से विनाश की स्थिति दिख सकती है। बाबा वेंगा ने भयानक भूकंप और एक बड़े सैन्य संघर्ष की भविष्यवाणी की थी। विशेषज्ञ का अनुमान है कि 2025 में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है।

Viral Video: बिहार की बरात में दूल्हे ने किया ऐसा छपरी डांस, शर्म के मारे मुंह छुपाने लगे बराती, देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
Baba Vanga’s Most Shocking Predictions About Doomsday and Global Destruction know details in Hindi
बाबा वेंगा की सबसे डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Freepik

दुनिया में कई देशों के बीच चल रही जंग ने तीसरे विश्व युद्ध की आशंका को और बढ़ा दिया है। रूस और युक्रेन के बीच साल 2022 से युद्ध चल रहा है, तो वहीं इस्राइल और हमास के बीच भी लड़ाई जारी है। अब इस्राइल ने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। इसके बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। तीसरे विश्व युद्ध की आशंका से दुनिया डरी हुई है। अगर तीसरा विश्व युद्ध छिड़ता है, तो बहुत बड़ी तबाही मचेगी। 

Viral Video: क्या कारीगरी है? हैंडपंप कहीं और है पानी कहीं और से निकलेगा, जुगाड़ देखकर पकड़ लेंगे अपना माथा

विज्ञापन
Baba Vanga’s Most Shocking Predictions About Doomsday and Global Destruction know details in Hindi
बाबा वेंगा की सबसे डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Freepik

बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में दावा किया था कि दुनिया का अंत 2025 में शुरू हो जाएगा। उनकी एक भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2025 में यूरोप में एक बड़ा संघर्ष छिड़ेगा, जिससे महाद्वीप की आबादी में भारी कमी होगी। बाबा वेंगा ने कहा है कि साल 2025 में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है।  अब बाबा वेंगा की इन भविष्यवाणियों ने लोगों को डरा दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed