फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The groom did such a dance in the wedding that the baraatis started hiding their faces Video goes viral

Viral Video: बिहार की बरात में दूल्हे ने किया ऐसा छपरी डांस, शर्म के मारे मुंह छुपाने लगे बराती, देखें वीडियो

Fri, 13 Jun 2025 10:50 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 13 Jun 2025 10:50 AM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में नजर आ रहा है कि दूल्हा किसी आम गाड़ी या घोड़े पर नहीं, बल्कि एक बेहद रंगीन और अनोखे रथ पर बैठा हुआ है। जैसे ही बारात चलती है, दूल्हा खड़ा हो जाता है और उछल-उछलकर डांस करने लगता है।

विज्ञापन
The groom did such a dance in the wedding that the baraatis started hiding their faces Video goes viral
बिहार में दूल्हे ने किया छपरी डांस - फोटो : इंस्टाग्राम @vikash__raj__rock_vk

विस्तार

बिहार की शादियों में अगर दूल्हा स्टेज पर कुछ मजेदार न कर दे तो लगता है जैसे कुछ अधूरा रह गया हो। यहां की बारातों में अक्सर ऐसे दूल्हे देखने को मिल जाते हैं जो अपने अतरंगी डांस और अजीबो-गरीब हरकतों से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा अपने रथ पर खड़े होकर ऐसे नाचता है जैसे 'जलेबी' बना रहा हो। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


रथ पर झूमता दिखा दूल्हा
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में नजर आ रहा है कि दूल्हा किसी आम गाड़ी या घोड़े पर नहीं, बल्कि एक बेहद रंगीन और अनोखे रथ पर बैठा हुआ है। जैसे ही बारात चलती है, दूल्हा खड़ा हो जाता है और उछल-उछलकर डांस करने लगता है। उसके कमर मटकाने के स्टेप्स इतने मजेदार हैं कि देखने वालों को हंसी आ जाए। वह अपने हाव-भाव से मानो कोई मिठाई तलने की एक्टिंग कर रहा हो।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by vikash_raj_rock_vk (@vikash__raj__rock_vk)




बारातियों ने चढ़ाया जोश वैसे ही दूल्हा बना डांस स्टार
आसपास खड़े बाराती और सहबाला तालियां बजाकर उसका उत्साह बढ़ाते हैं। दूल्हा जैसे-जैसे और लोगों का सपोर्ट पाता है, वैसे-वैसे उसका डांस और तेज होता जाता है। हीरो बनने की कोशिश में वह ऐसा डांस करता है कि खुद ही हंसी का पात्र बन जाता है, लेकिन यह सब देखकर वहां मौजूद लोग खूब आनंद लेते हैं। यह मनोरंजक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @vikash__raj__rock_vk पर शेयर किया गया है, जहां इसे खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 88 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है।

यूजर्स ने वीडियो पर दी ऐसी प्रतिक्रिया
वीडियो पर ढेरों मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "नाचना नहीं आता, लेकिन शर्म तो आनी चाहिए।" वहीं, दूसरे ने मजाक में कहा, "दूल्हा नाच रहा है, शर्म मुझे आ रही है।" एक और कमेंट में किसी ने लिखा, "हमारे यहां ऐसा होता तो बारात बिना शादी के लौट जाती।" एक यूजर ने तंज कसा, "ये तो बुझते हुए दीये की आखिरी झलक लग रही है।" बिहार की यह शादी फिर से यह साबित कर गई कि यहां के दूल्हे मनोरंजन के मामले में किसी बॉलीवुड हीरो से कम नहीं होते। चाहें उनका डांस लोगों को हंसा दे या हैरान कर दे, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी हमेशा रंग जमाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed