फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baba Vanga: बाबा वेंगा की 2023 में इतनी भविष्यवाणियां हो चुकी हैं सच, जानिए आने वाले छह महीने में क्या होगा?

Wed, 24 May 2023 01:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 24 May 2023 01:05 PM IST
विज्ञापन
Baba Vanga Predictions 2023 Know How Many Came True and Upcoming Six Months
baba vanga predictions 2023 - फोटो : instagram/ aprimoramentohumano

Baba Vanga Predictions 2023: बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। भविष्यवक्ता बाबा वेंगा का नाम वांगेलिया पांडेवा गुशतरोवा था जो बुल्गारिया की एक महिला फकीर थीं। 1911 में बाबा वेंगा का जन्म हुआ था। 12 साल की उम्र में ही उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। 11 अगस्त 1996 को 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। बाबा वेंगा ने अपनी मौत से पहले सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं। 



बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले, आईएसआईएस के उदय समेत कई भविष्यवाणियां की थीं जो बिल्कुल सच साबित हुईं। बाबा वेंगा ने दुनिया के खत्म होने से लेकर युद्ध और आपदा तक की भविष्यवाणियां की थीं। बाबा वेंगा ने साल 2023 के लिए भी कई भविष्यवाणियां की थीं, जिनमें अभी तक कई सच साबित हो चुकी हैं। अब लोगों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या बाबा वेंगा की बाकी भविष्यवाणियां भी सच साबित होंगी? अगर ऐसा होता है, तो धरती पर तबाही मच सकती है। 

Baba Vanga Predictions 2023 Know How Many Came True and Upcoming Six Months
baba vanga predictions 2023 - फोटो : Twitter @jitende37309837

क्या है बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2023 में तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है। इसके साथ ही परमाणु हमला भी हो सकता है, जिससे धरती पर तबाही मच सकती है। इसके अलावा उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि साल 2023 में एक बड़ी खगोलीय घटना घटेगी और धरती की कक्षा में बदलाव होगा। इसकी वजह से पर्यावरण में परिवर्तन होगा, जिससे धरती को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 
 

Baba Vanga Predictions 2023 Know How Many Came True and Upcoming Six Months
baba vanga predictions 2023 - फोटो : Twitter

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2023 में वैज्ञानिक कुछ अनोखा आविष्कार करेंगे। इससे प्राकृतिक रूप से बच्चे पैदा करने के तरीके समाप्त हो जाएंगे। वैज्ञानिकों के इन आविष्कारों के बाद बच्चे लैब में पैदा होंगे। माता-पिता इनके जेंडर और रंग का फैसला करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Baba Vanga Predictions 2023 Know How Many Came True and Upcoming Six Months
baba vanga predictions 2023 - फोटो : iStock

बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि कोई देश जैविक हथियारों से हमला करेगा, जिसमें हजारों लोगों की मौत होगी। उन्होंने इस साल को त्रासदी वाला बताया है। बाबा वेंगा ने आशंका जताई थी कि इस साल भयानक युद्ध होगा और सोलर सुनामी आएगी। 

Weird News: बेटे के खून से जवान दिखना चाहता है यह शख्स, हर साल खर्च करता है 16 करोड़

विज्ञापन
Baba Vanga Predictions 2023 Know How Many Came True and Upcoming Six Months
baba vanga predictions 2023 - फोटो : iStock

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, दुनिया के कई हिस्सों में इस साल भीषण तूफान आने की संभावना है। उन्होंने कहा था कि सौर तूफान भी आ सकता है। इस तूफान की वजह से धरती पर कई खतरनाक रेडिएशन पृथ्वी पर पड़ेंगे। यह जीवन के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। विनाश की वजह बन सकता है यह तूफान। 

Ajab-Gajab: दुनिया के अजीबोगरीब धार्मिक रिवाज, जानकर हैरत में पड़ जाएंगे आप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed