Baba Vanga Predictions in Hindi: भविष्य में क्या होने वाला है, यह हर कोई जानना चाहता है। भविष्यवाणी करने वाले भविष्यवक्ता पूरी दुनिया में प्रसिद्ध होते हैं। बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा का नाम इन दिनों खूब चर्चा में हैं। बाबा वेंगा ने दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की हैं। इनमें कई बेहद डराने वाली हैं। उनकी भविष्यवाणी एक बार फिर सच साबित हुई है।
बाबा वेंगा का साल 1911 में जन्म हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। उनकी दुनिया को लेकर की गईं ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। इसकी वजह से बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। आइए जानते हैं कि बाबा वेंगा की कौन सी भविष्यवाणी सच साबित हुई है, जिसने लोगों को डरा दिया है।
2 of 5
बाबा वेंगा की ये डरावनी भविष्यवाणी हो गई सच! घर-घर पहुंच चुका है साइलेंट किलर
- फोटो : Freepik
भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी की थीं। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थी, जो पूरी तरह सच साबित हुई हैं।
3 of 5
बाबा वेंगा की ये डरावनी भविष्यवाणी हो गई सच! घर-घर पहुंच चुका है साइलेंट किलर
- फोटो : Freepik
बाबा वेंगा ने कहा था कि आने वाले समय में इंसान 'स्क्रीन का गुलाम' बन जाएंगे। भविष्य देख चुकीं बाबा वेंगा ने कहा था कि लोग दिन का ज्यादातर समय मोबाइल और डिजिटल डिवाइसपर बिताएंगे। इससे उनका मानसिक संतुलन बिगड़ जाएगा।
Science News: वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा, क्या धरती पर खत्म हो जाएगा जीवन?
4 of 5
बाबा वेंगा की ये डरावनी भविष्यवाणी हो गई सच! घर-घर पहुंच चुका है साइलेंट किलर
- फोटो : Freepik
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, भविष्य में लोग अपने चारों तरफ मौजूद खूबसूरती भरे जीवन को भूल जाएंगे। वह खुद को स्क्रीन के अंदर कैद कर लेंगे और वास्तविकता से दूर हो जाएंगे, जिसका प्रभाव सीधा उनके 'मानसिक स्वास्थ्य पर होगा। वर्तमान में देखा जाए तो उनकी यह चेतावनी एकदम सही प्रतीत होती है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर कोई मोबाइल स्क्रीन में डूब गया है। डिप्रेशन, एंग्जायटी और नींद से जुड़ी समस्याएं' पहले से कहीं ज्यादा बढ़ चुकी हैं।
Video: बाइक के इंजन में छिपकर बैठा था अजगर, युवक ने खींचकर निकाला बाहर, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
5 of 5
बाबा वेंगा की ये डरावनी भविष्यवाणी हो गई सच! घर-घर पहुंच चुका है साइलेंट किलर
- फोटो : Freepik
लोगों के बीच छिड़ी बहस
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विशेषज्ञों का कहना है कि बाबा वेंगा की इस चेतावनी को अब हल्के में नहीं लेनी चाहिए। बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी को लेकर लोगों के बहस छिड़ गई है। कई लोगों ने कहा कि बाबा वेंगा की चेतावनी आज की हकीकत बन चुकी है।