फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asteroid News: धरती पर मंडराया तबाही का खतरा! 100 साल में पहली बार होने जा रहा ऐसा

Thu, 17 Feb 2022 01:57 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 17 Feb 2022 01:57 PM IST
विज्ञापन
ateroid news Asteroid bigger than Eiffel Tower is coming closest to Earth 100 years record will be broken
धरती पर मंडराया तबाही का खतरा! - फोटो : Twitter @SPACEdotcom

काफी लंबे समय से धरती के लिए एस्टेरॉयड को खतरा बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगर एस्टेरॉयड की टक्कर धरती से होती है, तो बड़ी तबाही मच सकती है। बताया जाता है कि एस्टेरॉयड और धरती की एक बार टक्कर हुई थी। इस टक्कर के बाद धरती से डायनासोर समाप्त हो गए थे। इसके बाद वैज्ञानिकों ने कई बार धरती से एस्टेरॉयड के टकराने की आशंका जताई, लेकिन कभी यह सच नहीं हुई है। अब एक बार फिर धरती से एस्टेरॉयड के टकराने का खतरा मंडरा रहा है। 



वैज्ञानिकों के मुताबिक, फरवरी में एस्टेरॉयड यानी क्षुद्रग्रह धरती के पास आने वाला है जो फ्रांस के एफिल टॉवर से भी ज्यादा बड़ा है। वैज्ञानिकों ने इस बड़े एस्टेरॉयड का नाम 1999 वीएफ22-ए (1999 VF22- a Asteroid) रखा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इसे खतरनाक अंतरिक्ष चट्टान के रूप में वर्गीकृत किया है। नासा के मुताबिक, यह एस्टेरॉयड 22 फरवरी को धरती के नजदीक से गुजरेगा। बीते 100 साल में पहली बार कोई एस्टेरॉयड धरती के इतने पासे से गुजरेगा। हालांकि इससे धरती को कोई खतरा नहीं है। 

ateroid news Asteroid bigger than Eiffel Tower is coming closest to Earth 100 years record will be broken
धरती पर मंडराया तबाही का खतरा! - फोटो : Pixabay
53 लाख 66 किमी की दूरी से गुजरेगा एस्टेरॉयड

नासा का कहना है कि यह एस्टेरॉयड धरती से 53 लाख 66 किमी की दूरी से गुजरेगा। इसके बाद यह 128 साल बाद 2150 में धरती के इतने पास से जाएगा। वैज्ञानिकों ने इस बड़े आकार वाले एस्टेरॉयड की खोज साल 1999 में की थी। इसके बाद से ही वैज्ञानिक इस पर नजर बनाकर रखे हुए हैं। धरती के इतने पास आने की वजह से इससे संभावित रूप से खतरनाक बताया गया है। 
ateroid news Asteroid bigger than Eiffel Tower is coming closest to Earth 100 years record will be broken
धरती पर मंडराया तबाही का खतरा! - फोटो : NASA

नासा के मुताबिक, यह साफ नहीं है कि इस एस्टेरॉयड का आकार क्या है? हालांकि 190 से 430 मीटर के बीच इसके आकार को माना गया है। साल 2019 में खगोलविदों ने माना था कि यह एस्टेरॉयड 225 मीटर के आकार का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ateroid news Asteroid bigger than Eiffel Tower is coming closest to Earth 100 years record will be broken
धरती पर मंडराया तबाही का खतरा! - फोटो : Pixabay


टेलीस्कोप की मदद से देख सकते हैं

वैज्ञानिकों का कहना है कि एस्टेरॉयड को लॉर्ज टेलीस्कोप से देखा जा सकता है, क्योंकि यह नंगी आंखों से नजर नहीं आएगा। पृथ्वी के नजदीक पहुचने वाले एस्टेरॉयड को संभावित रूप से खतरनाक बताया जाता है। अगर एस्टेरॉयड के रास्ते में थोड़ा भी बदलाव होता है, तो उसके धरती से टकराने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा होता है तो धरती पर तबाही मच सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed