फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asteroid News: धरती की तरफ 47 हजार किमी की रफ्तार से आ रही आफत! नासा ने जारी की चेतावनी

Thu, 27 Jul 2023 11:06 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 27 Jul 2023 11:06 AM IST
विज्ञापन
Asteroid the size of world's third tallest building to crash into earth's orbit next we
Asteroid the size of world's third tallest building to crash into earth's orbit next week - फोटो : iStock

Asteroid News: अंतरिक्ष कई रहस्यों से भरा हुआ है। अंतरिक्ष में कई ऐसी घटनाएं घटती हैं, जो धरती के लिए खतरा माना जाती हैं। एस्टेरॉयड को भी काफी लंबे समय से धरती के लिए खतरा माना जा रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, धरती से एस्टेरॉयड टकराता है, तो बड़ी तबाही मच सकती है। बताया जाता है कि एक बार धरती और एस्टेरॉयड की टक्कर हुई थी जिसके बाद पृथ्वी से डायनासोर का खात्मा हो गया था।

हालांकि कई बार वैज्ञानिकों की तरफ से धरती से एस्टेरॉयड के टक्कर होने की संभावना जताई गई, लेकिन कभी भी ऐसी घटना नहीं घटी। इन दिनों धरती के पास से लगातार एस्टेरॉयड गुजर रहे हैं। अब एक बार फिर खगोलशास्त्रियों ने चेतावनी दी है कि एक विशालकाय उल्का पिंड यानी एस्टेरॉयड धरती की तरफ बढ़ रहा है, जिसकी पृथ्वी की कक्षा से अगले हफ्ते टक्कर हो सकती है। आइए जानते हैं कि वैज्ञानिकों ने क्या चेतावनी दी है?

Asteroid the size of world's third tallest building to crash into earth's orbit next we
Asteroid the size of world's third tallest building to crash into earth's orbit next week - फोटो : iStock

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, इस विशालकाय एस्टेरॉयड का आकार शंघाई टावर के बराबर है। शंघाई टावर दुनिया की सबसे बड़ी इमारत है। यह एस्टेरॉयड अगले हफ्ते चार अगस्त को धरती की कक्षा से टकराकर गुजरेगा। 
 
Asteroid the size of world's third tallest building to crash into earth's orbit next we
Asteroid the size of world's third tallest building to crash into earth's orbit next week - फोटो : iStock

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने इस एस्टेरॉयड का नाम QL433 रखा गया है, जो धरती की तरफ से तेजी से बढ़ रहा है। यह धरती से तीन साल में एक धरती से गुजरता है। इससे पहले साल 2020 में जुलाई में भी धरती के पास से गुजरा था। QL433 नाम के उल्कापिंड की रफ्तार करीब 47,232 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Ajab-Gajab: इस देश के तानाशाह ने बनाए थे अजीबोगरीब नियम, कुत्तों को कर दिया था बैन, मेकअप पर लगा दी थी रोक
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Asteroid the size of world's third tallest building to crash into earth's orbit next we
Asteroid the size of world's third tallest building to crash into earth's orbit next week - फोटो : iStock

धरती के लिए कितना खतरा? 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस एस्टेरॉयड को संभावित खतरनाक क्षुद्रग्रह की श्रेणी में रखा गया है। इसका मतलब यह है कि ऐसा एस्टेरॉयड जो धरती के करीब आ सकता है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि विशालकाय एस्टेरॉयड की धरती से टक्कर होगी। नासा इस एस्टेरॉयड पर नजर रखे हुए हैं।

Weird Traditions: भारत में यहां पर शादी के लिए लड़कों को पीटती हैं महिलाएं, जानिए अजीब परंपरा के बारे में...

विज्ञापन
Asteroid the size of world's third tallest building to crash into earth's orbit next we
Asteroid the size of world's third tallest building to crash into earth's orbit next week - फोटो : Twitter @SPACEdotcom

जानिए क्या होता है एस्टेरॉयड

उल्कापिंड या क्षुद्रग्रह को एस्टेरॉयड कहा जाता है। किसी ग्रह के बनते समय उससे छोटे-छोटे चट्टान के टुकड़े निकलकर बाहर आ जाते हैं और सूर्य की परिक्रमा करने लगते हैं। कभी कभी ऐसा होता है कि यह अपनी कक्षा से बाहर निकल जाते हैं। आमतौर पर ग्रहों की कक्षा में एस्टेरॉयड जल जाते हैं, लेकिन बड़े एस्टेरॉयड कभी-कभी ग्रहों से टकरा जाते हैं। पृथ्वी से भी एस्टेरॉयड की टक्कर हो चुकी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed