फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनोखा हुनर: नहीं हैं दोनों हाथ, ठुड्डी से स्नूकर खेल दुनिया को दिया चैलेंज

Sun, 04 Oct 2020 07:00 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 04 Oct 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
armless snooker player who use his chin for playing video goes viral
मोहब्बत इकराम - फोटो : सोशल मीडिया

अगर इंसान के अंदर कुछ करने का जज्बा हो तो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। मुश्किल से मुश्किल हालात भी उसे अपने लक्ष्य से वंचित नहीं कर सकता है। ऐसे इंसानों की कहानियां समाज में लोगों को मुश्किलों से लड़ना और हारकर भी दोबारा खड़े होने की सीख देती हैं। कुछ इसी तरह की कहानी है मोहब्बत इकराम की, जिसकी काबिलियत की दुनियाभर में चर्चा की जा रही है।

armless snooker player who use his chin for playing video goes viral
मोहब्बत इकराम - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मोहब्बत इकराम पाकिस्तान के स्नूकर प्लेयर हैं। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि उनके दोनों हाथ नहीं है। इसके बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपने ठुड्डी की मदद से स्नूकर खेलना सीखा। इकराम की यह काबिलियत दुनियाभर में चर्चा का विषय है। वो ऐसे पहले स्नूकर खिलाड़ी हैं, जो अपने ठुड्डी का इस्तेमाल कर गेम को खेलते हैं।

armless snooker player who use his chin for playing video goes viral
मोहब्बत इकराम - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों इकराम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो को पंजाब प्रांत के फैसलाबाद के नजदीकी शहर के 'ब्लैक पॉट स्नूकर क्लब' शूट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
armless snooker player who use his chin for playing video goes viral
मोहब्बत इकराम - फोटो : सोशल मीडिया

इकराम ने मीडिया से कहा कि 'दुनिया में कोई भी दूसरा अपनी ठुड्डी से स्नूकर नहीं खेलता। मैं अपनी इस काबलियत के साथ अपने देश का नाम रौशन करना चाहता हूं। साथ ही, मैं दूसरों को चुनौती देता हूं कि वे आएं और इस अंदाज में मेरे साथ स्नूकर खेलें।' आम जिंदगी में भी इकराम को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उनके लिए खुद नहाना और खाना काफी मुश्किल है।

विज्ञापन
armless snooker player who use his chin for playing video goes viral
मोहब्बत इकराम - फोटो : सोशल मीडिया

इकराम के हर काम में उनके पिता मदद करते हैं। चाहे नहाना हो या फिर कपड़े पहनना। इकराम कहते हैं कि जब आपके पास हाथ होते हैं तो आप काम कर सकते हैं। लेकिन जब आपके पास हाथ ना हों तो काम करना मुश्किल हो जाता है। उन्हें इस बात की खुशी है कि लोग ठुड्डी से स्नूकर खेलने वाली उनकी कला की तारीफ कर रहे हैं और दूसरों के लिए एक मिसाल भी बता रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed