फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब गजब: धरती पर सिर्फ इस जगह नहीं पहुंचा कोरोना, जानिए क्या है वजह

Fri, 18 Feb 2022 03:10 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Fri, 18 Feb 2022 03:10 PM IST
विज्ञापन
any single corona patient not found on this island till now know about the reason behind it
धरती पर सिर्फ इस जगह नहीं पहुंचा कोरोना -प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दुनिया भर में कोरोना महामारी ने खूब तबाही मचाई। कई लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा। इस महामारी ने बच्चों से लेकर बड़ों तक किसी को भी नहीं छोड़ा। दरअसल, कोरोना एक ऐसी बीमारी है जो बहुत जल्दी फैलती है। इसका संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में बहुत तेजी से फैलता है। हालांकि, अभी भी ये बीमारी दुनिया से खत्म नहीं हुई है। एक के बाद एक लहर ने दस्तक देकर लोगों को दहशत में डाल दिया है। वैसे तो दुनियाभर में इसके लिए वैक्सीन भी उपलब्ध है, लेकिन इस बीमारी से बचने के लिए सावधानी ही उपाय है। दुनिया में शायद ही कोई ऐसी जगह हो जहां कोरोना का प्रभाव न देखा गया हो। हालांकि, ऐसा नहीं है दुनिया में एक ऐसी भी जगह है जहां कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला। दावा किया जा रहा है कि यहां पर कोरोना के एक भी मामले सामने नहीं आए हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। आइए जानते हैं इस जगह के बारे में........

any single corona patient not found on this island till now know about the reason behind it
धरती पर सिर्फ इस जगह नहीं पहुंचा कोरोना -प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आपको जानकर हैरानी होगी कि ये जगह कहीं और नहीं भारत में ही है। वैसे यहां पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं है। भारत में ये जगह अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में है। इस जगह का नाम सेंटिनल द्वीप है जो अंडमान-निकोबार के उत्तर में है। इस द्वीप पर यहां स्थानीय जनजाति के अलावा कोई दूसरा समुदाय नहीं रहता है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस द्वीप को दुनिया का सबसे एकांत जगह माना जाता है।

any single corona patient not found on this island till now know about the reason behind it
धरती पर सिर्फ इस जगह नहीं पहुंचा कोरोना -प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इस द्वीप पर एक बेहद ही खतरनाक जनजाति रहती है। ये जनजाति इस द्वीप पर लगभग 60 हजार सालों से निवास करती है। इस जनजाति के लोग आज भी पुरानी जीवन शैली से ही जीवन यापन करते हैं। इन्होंने आधुनिक जीवन शैली को पूरी तरह से नकार दिया है। इस जनजाति का भारत सहित पूरी दुनिया से कोई लेना देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
any single corona patient not found on this island till now know about the reason behind it
धरती पर सिर्फ इस जगह नहीं पहुंचा कोरोना -प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सोशल डिस्टेंसिंग कोरोना से बचने के लिए सबसे बड़ा हथियार है। अब ऐसे में इस द्वीप के लोगों ने पूरी दुनिया से दूरी बना रखी थी। इस द्वीप पर न कोई बाहर से आता और न ही कोई द्वीप से जाता है। इसीलिए यहां कोरोना संक्रमण का एक भी मरीज सामने नहीं आया। 

विज्ञापन
any single corona patient not found on this island till now know about the reason behind it
धरती पर सिर्फ इस जगह नहीं पहुंचा कोरोना -प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ये लोग तीर-धनुष चलाने में माहिर होते हैं। ये जनजाति खेती करना भी नहीं जानती है। इस द्वीप पर खूब घने जंगल हैं। इससे इनके पिछड़े होने का अनुमान लगाया जा सकता है। द्वीप के लोग अपना भरण-पोषण जंगली जानवरों का शिकार और फल खाकर करते हैं। यही कारण है कि कोरोना जैसी महामारी भी इनका कुछ नहीं बिगाड़ पाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed