दुनियाभर में ऐसे कई जानवर हैं जो विलुप्ती की कगार पर हैं। लेकिन एक जानवर ऐसा भी है जिसके आस पास 24 घंटे बंदूक थामें सुरक्षाकर्मी मौजूद रहते हैं। ये जानकर आप चौंक जाएंगे कि इस जानवर को कभी भी अकेला नही छोड़ा जाता।
सूडान नाम के इस सफेद नर गैंडे का जन्म सूडान में हुआ था। जब वह एक साल का था तो इसे चेक गणराज्य के वुर क्रालोव जू में लाया गया था। 2009 के दिसंबर में इसे केन्या के ओल पेजेटा कंजरवेंसी लाया गया। क्योंकि ये दुनिया का आखिरी सफेद नर गैंडा बचा हुआ है।
पूरी दुनिया में आज सिर्फ एक ही सफेद नर गैंडा बचा है। यही वजह है कि इस गैंडे पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। इस नर गैंडे के अलावा दुनिया की आखिरी 2 मादा गैंडों की भी रक्षा की जा रही है।
42 साल का ये गैंडा बेहद कमजोर हो गया है। इस वजह से इसमें प्रजनन क्षमता कम हो गई है। इस वजह से अब इस गैंडे के डीएनए जमा कर लिए गए हैं।
ये जानकर आप चौंक जाएंगे की गैंडे के सिंग की कीमत 54 लाख रुपए तक है।