{"_id":"5adab3ef4f1c1b63098b5969","slug":"video-being-viral-of-a-giraffe-whos-head-of-stuck-in-a-car-window-at-safari-park","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार में जा फंसा जिराफ का सिर, इस भीमकाय जानवर ने लगाई ऐसी ताकत वीडियो देख होंगे हैरान","category":{"title":"Amazing Animals","title_hn":"जीव-जंतु","slug":"amazing-animals"}}
कार में जा फंसा जिराफ का सिर, इस भीमकाय जानवर ने लगाई ऐसी ताकत वीडियो देख होंगे हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
Giraffe head stuck in car window
सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक पर्यटक काफी हड़बड़ी में अपनी कार की खिड़की का शीशा बंद करने की कोशिश करती है। दरअसल, उसकी कार विंडो में एक जिराफ अपना सिर घुसाने की कोशिश करता है। लेकिन शीशा ऊपर करने की वजह से जिराफ का सिर खिड़की में फंस जाता है, लेकिन जब यह भीमकाय जानवर अपना सिर निकालने की पूरी ताकत लगाता है तो कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे...
Giraffe
बता दें यह चौंकाने वाली घटना इंग्लैंड के एक सफारी पार्क की है। जिराफ का सिर खिड़की में फंस जाने पर जिराफ ने जैसे ही अपना सिर निकालने की कोशिश की, खिड़की का कांच टूट गया। गनीमत यह रही कि इससे जिराफ को किसी तरह की चोट नहीं लगी। यह सारी घटना साथ में मौजूद दूसरे पर्यटक ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली।
Giraffe
सफारी के नियमों का पर्यटकों ने ठीक तरह से पालन नहीं किया जिसका हर्जाना उन्हें यूं भुगतना पड़ गया।सफारी का दौरा करते वक्त कार की खिड़की आधी बंद रखी जानी चाहिए, लेकिन वीडियो में दिख रहा है कि पर्यटकों की कार का खिड़की पूरी तरह से खुली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें यह वीडियो 8 अप्रैल 2018 को यू ट्यूब पर अपलोड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Giraffe
जिसे अभी तक 15 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुुका है। अक्सर पर्यटक कार में अपने साथ कुछ खाने-पीने की चीजें ले जाते हैं जो वे इन जानवरों को खिलाते हैं। कार में सवार ये पर्यटक भी अपने साथ कुछ सामान लाए थे जिसे देखकर यह जिराफ इनके करीब आ गया और कार विंडो में अपना सिर घुसा दिया। लेकिन कार में सवार महिला पर्यटक ने घबराकर कार का शीशा बंद करना चाहा जिसके चलते जिराफ का सिर उसमें फस गया और यह घटना हो गई।
विज्ञापन
Giraffe
पर्यटकों को घबराता देख चिड़ियाघर के मालिक को खाने का लालच देकर जिराफ को वहां से हटाना पड़ा। जो भी इस वीडियो को देख रहा है जिराफ के चेहरे पर खिड़की का शीशा टूटने को लेकर दुख जता रहा है। एक व्यक्ति ने गुस्से में कमेंट किया, ‘तुम लोगों ने जिराफ के चेहरे पर ही खिड़की क्यों बंद की?’ एक ने कहा, ‘कार के अंदर जिराफ का चेहरा था, लेकिन फिर भी खिड़की बंद करने का फैसला किया गया, जो कि गलत था।’