जहां दोस्ती होती है वहां जाति, धर्म और उम्र मायने नहीं रखते। लेकिन ये बात सिर्फ इंसानों के लिए लागू नहीं होती, बल्कि जानवरों के बीच की दोस्ती और प्यार भी किसी को भी हैरान कर देगा। ऐसी ही इस कुत्ते और डॉल्फिन की दोस्ती की मिसाल दुनिया दे रही है। देखिए क्यों पल भर में वायरल हो गई इस दोनों की अनोखी दोस्ती।
डॉग और डॉल्फिन दोनों ही अपने फ्रेंडली नेचर के कारण जाने जाते हैं। लेकिन अगर इन दोनों की दोस्ती एक दूसरे से हो जाए तो क्या कहने। नेशनल जियोग्राफिक के इस वीडियो में Ben नामक कुत्ते और Duggie डॉलफिन की दोस्ती को दिखाया गया है। लेकिन इनकी दोस्ती की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।
Ben रोजाना अपनी डॉल्फिन दोस्त से मिलने अटलांटिक ओशन के टॉरी आइलैंड जाता है। ये दोनों रोजाना पानी में साथ ही तैरते हैं और घंटों एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं। लेकिन जब Ben तैरते हुए थक जाता है तो Duggie उसे बीच तक ले जाती है।
वहीं इन दोनों की दोस्ती तब हुई जब Duggie ने अपने पार्टनर को खो दिया और वह अकेला रह गया। इस दौरान Ben रोज इस डॉल्फिन के पास तैरकर जाता और समय बिताता था।
दोनों की दोस्ती समय के साथ और गहरी होती गई और अब एक भी दिन इनका ऐसा नहीं बीतता जब वो एक दूसरे के साथ समय न बिताते हों।