फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज से पहले नहीं देखा होगा दो मुंह वाला सांप, सोशल मीडिया पर बना सनसनी

Tue, 25 Sep 2018 04:35 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला Updated Tue, 25 Sep 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
Two headed snake found in Virginia
snake
एक वन्यजीव विशेषज्ञ का फेसबुक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, उन्होंने अपने इस पोस्ट में दो मुंह वाले एक सांप का वीडियो अपलोड किया है। देखते ही देखते यह आग की तरह फैल रहा है। बता दें अभी तक दो मुंह वाले सांप केवल फिल्मों में ही देखने को मिलते थे लेकिन असल जिंदगी में ऐसा सांप देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर से ही भरोसा उठ गया है। 

 
Two headed snake found in Virginia
snake
जी हां, दो मुंह वाला ये सांप वर्जीनिया के रिचमंड में बीते गुरुवार को पाया गया है। सांप का परीक्षण करने वाले जे.डी. लियोफर ने फेसबुक पर लिखा कि ऐसे सांप बेहद कम मिलते हैं क्योंकि ये ज्यादा दिन नहीं जी पाते। दो सिरों के साथ जीना काफी मुश्किल होता है।
Two headed snake found in Virginia
snake
इसलिए यह दुनिया में एक अनूठी खोज मानी जा रही है। इससे पहले जंगलों में दो सिर वाले सांप शायद ही कभी देखे गए हैं। जे.डी. लियोफर कहते हैं यह वाकयी असाधारण व दुर्लभ खोज है। आपकी जानकारी के लिए बता दें लियोफर पिछले तीन दशकों से सांपों पर अध्ययन कर रहे हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Two headed snake found in Virginia
snake
कई स्थानीय सांप विशेषज्ञों की तरह, उन्होंने अपने कॅरियर में पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा। उन्होंने कहा "यह एक रिंगलिंग ब्रदर्स और बर्नम और बेली सर्कस की तरह है"। सांप को देखने के बाद, विशेषज्ञों ने यह अनुमान लगाया है कि यह लगभग 6 से 8 इंच लंबा था और लगभग दो या तीन सप्ताह का हो सकता है। लियोफर ने कहा, "तथ्य यह है कि यह भी युवा था, यह असाधारण रूप से दुर्लभ खोज बना।" जंगली में कुछ और दिन, उन्होंने कहा, और शायद यह खाया गया होगा।
विज्ञापन
Two headed snake found in Virginia
snake

विशेषज्ञों ने कहा कि दो सिर वाला ये सांप ठीक वैसे है जैसे मानव श्रेणी में जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं। विशेषज्ञ ने यह भी कहा कि दो सिर वाले सांप को अलग करना संभव है। दो हफ्ते पहले पैदा हुए इस सांप की खोज की कहानी लगभग एक सप्ताह पहले ही सामने आई है। उन्होंने बताया कि वुडब्रिज में एक महिला अपने घर से बाहर आ रही थी तब उसने अपने फूलदान में इस सांप देखा था। उसी ने इस सांप का वीडियो बनाया था। 

देखें ये वीडियो...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed