{"_id":"5a8bfb5e4f1c1bb3208ba525","slug":"treat-your-pet-from-these-cafe-and-make-them-feel-special","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुत्तों से प्यार करने वाले ये भी जान लें, क्या खिलाएं उसे और कैसे फील करवाएं स्पेशल","category":{"title":"Amazing Animals","title_hn":"जीव-जंतु","slug":"amazing-animals"}}
कुत्तों से प्यार करने वाले ये भी जान लें, क्या खिलाएं उसे और कैसे फील करवाएं स्पेशल
मोना नारंग, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Feb 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
dog
इंसान और जानवरों के रिश्ते की तमाम कहानियां आपने सुनी होंगी। इंसान जितना प्यार अपने पालतू जानवर को देता है वह अपने मालिक को बदले में उस से ज्यादा लौटाता है। दोनों का यह प्यार भरा रिश्ता कई बार फिल्मों में भी दिखाया गया है। सबसे वफादार जानवर होने के कारण पालतू जानवर में लोगों की पहली पसंद कुत्ता माना जाता है। हमारी रोजमर्रा की लाइफस्टाइल में हमारे pet भी हर जगह शामिल होते जा रहे हैं। कुत्तों के लिए पार्लर, स्पा, कैफे से लेकर मसाज पार्लर बन गये हैं। बाजार में डॉगी के हेयरस्टाइल, स्पा ट्रीटमेंट, मैनिक्योर, पैडिक्योर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
Trending Videos
dog
अगर किसी दिन हमें खाने में कुछ खास मिल जाए तो इसकी खुशी हमारे चेहरे पर साफ देखने को मिलती हैं, तो क्यों न आज अपने डॉगी को भी दें खास ट्रीट। अब हम ऐसा नहीं कह रहे की अपना खास खाना उन्हें खिलाकर पार्टी दें, बल्कि उन्हे उनकी खास डिश खिलाकर उन्हें स्पेशल फील कराए। जी हां, आज हम आपको कुछ कैफे के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके पैट के लिए आपके घर पर डिलीवर करेंगे उनकी पसंद का खाना।
doggy dabbas
डॉगी डब्बास (Doggy Dababs)
डॉगी डब्बास उन सभी लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जिनके पास अपने पालतू जानवर के लिए ठीक से खाना तैयार करने का टाइम नहीं है। प्रमाणित पोषण विशेषज्ञ, राशी कुचरो कुत्तों की मेडिकल रिपोर्टस को देखते हुए उनके खाने की लिस्ट बनाती हैं। पोषण और खनिजों के साथ पैक्ड, यह खाना आपके डॉगी के लिए बहुत हेल्दी है। डॉगी डब्बा के मैन्यू में आपके प्यारे डॉगी की ट्रीट के लिए काफी आप्शन हैं। आप चाहे तो अपने डॉगी के लिए उनका स्पेशल केक और आइसक्रीम ऑर्डर कर सकते हैं।

doggy food
Bark on Gourmet Doggie Barkery सभी तरह के नेचुरल इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल कर यह आपके डॉगी के लिए टेस्टी खाना बनाते हैं। यहां आपके डॉगी के लिए केक कुकीज, मिल्क बोन्स व और भी चीजें मिलेंगी। आप चाहे तो अपनी पसंद से कुछ भी बेक करवा सकते हैं। यह डॉगी के लिए थीम बेस्ड बर्थडे पार्टी का भी बंदोबस्त करते हैं। आप चाहे तो अपने डॉगी की बर्थडे पार्टी का आर्डर इन्हें दे सकते हैं। यह आपके और आपके डॉगी के लिए इसे यादगार बना देंगे।
विज्ञापन
DOGY HOTEL
Critterati
अपने डॉगी को स्पेशल फील कराने के लिए आप उनको डेट पर ले जा सकते हैं। जी हां गुड़गांव में आपके और आपके पालतू जानवर के लिए Critterati एक लग्जरी होटल खुल गया है। इस होटल में आप दोनों के रूकने के लिए खास प्रबंध हैं। होटल ने अपने मैन्यू में पोषण संबंधी आवश्यकताओं का खास ध्यान रखा है। साथ ही इनके मैन्यू में आप दोनों के लिए बहुत सारे आप्शन होंगे। इस होटल में कुत्तों के लिए बेलवेट बेड और लग्जरी सुइट दिए गए हैं। आपके और डॉगी दोनों के मनोरंजन के लिए तमाम सुविधा दी गई है। साथ ही आप औरआपका डॉगी स्विमिंग पूल का मजा ले सकते हैं। तो इस वीकेंड अपने प्यारे डॉगी को यहां लेकर जाएं और उन्हें स्पेशल फील कराएं।