हम सभी जानते हैं कि जानवर वफादार, एक अच्छा साथी होता है और हमें तनाव मुक्त भी रखता है। कुछ जानवर अनोखे और दुनिया में सबसे महंगे हैं कि उनकी कीमत अपने आप में एक रिकॉर्ड है, इन जानवरों की खरीद पर हर साल लाखों खर्च किये जाते हैं। आम तौर पर हम पालतू जानवर को पालने के लिए ज्यादा खर्चा नहीं करते हैं, मगर इन जानवरों की खरीदने की सोचना ही आपको कंगाल कर देगी।आप भी जानिए दुनिया के इन सबसे महंगे जानवरों के बारे में...
1.16 अरब रुपए से ज्यादा कीमत है इस ग्रीन मंकी घोड़े की
मंकी नाम सुनकर आपको लग रहा होगा कि यह कोई बंदर है लेकिन यह बंदर नहीं बल्कि एक घोड़े का नाम है। दुनिया के सबसे दुर्लभ और खूबसूरत घोड़े का नाम ग्रीन मंकी है। ये अमेरिकन थ्रूघब्रेड रेसहॉर्स नस्ल का घोड़ा है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा महंगा, दुर्लभ और खूबसूरत जानवर है। यह एक अमेरिकी दौड़ का घोड़ा है जो कि वानिकी के रूप में जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पहली बार दौड़ में ग्रीन मंकी 9.8 सेकंड में आठ मील तक भागा था। साल 2004 में इसका जन्म हुआ था, साल 2006 में महज दो साल की उम्र में इसे एक नीलामी के दौरान से 1,60,00,000 डॉलर (1,16,38,40,000 रुपये) में बेचा गया था। ये अब तक का विश्व रिकार्ड है। मई 2018 में इसकी मौत हो चुकी है।
1.11 अरब रुपए का मालिक है गीगू
ब्रिटेन के एक अरबपति व्यवसायी माइल्स ब्लैकवेल ने अपना पूरा व्यवसाय बेचकर अपनी वसीयत में से 1.5 करोड़ डॉलर (करीब 1.11 अरब रुपये) अपने मुर्गे गीगू के नाम कर दी थी। व्यवसाय बेचने के कुछ समय बाद माइल्स की भी मौत हो चुकी है। व्यवसायी ने अपने मुर्गे गीगू के नाम ये वसीयत इसलिए की है ताकि उनके मरने के बाद भी उनके मुर्गे की अच्छे से देखभाल हो सके। फिलहाल गीगू की देखभाल उसके नए मालिक कर रहे हैं। ये मुर्गा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, इसे दुनिया का सबसे अमीर मुर्गा बताया जा रहा है। अगर गीगू की मौत हो जाती है तो ये संपत्ति गीगू के चूजों को मिल जाएगी।
22 करोड़ रुपये की है दुनिया की सबसे महंगी गाय
हॉस्टीन नस्ल की इस गाय का नाम ईस्टसाइड लेविसडेल गोल्ड मिस्सी है। इस नस्ल की गाय उत्तरी अमेरिका में सबसे अधिक पाई जाती है। यह गाय सामान्य गाय की अपेक्षा 10 गुना ज्यादा दूध देती है। ज्यादातर गाय अपने जीवन काल में औसतन 9700 लीटर दूध देती है। हॉल्स्टीन नस्ल की यह गाय 40 हजार लीटर से ज्यादा दूध देती है। इस नस्ल की गायें जल्दी बड़ी हो जाती हैं। इन्हें दुनिया की सबसे ज्यादा दूध देने वाली गायों के तौर पर भी जाना जाता है। इसके दूध में अन्य गायों के मुकाबले ज्यादा फैट होता है। बताया जाता है कि पिछले 30-40 साल में इन गायों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी हुई है, जिससे अमेरिका और कनाडा में दुग्ध उत्पादन में तेजी आई है। इस नस्ल की गायों को पालना काफी कठिन होता है। हॉस्टीन नस्ल की गायों ने कई तरह की प्रतियोगिताओं को भी जीता है। जिसमें सभी नस्लों की ग्रैंड चैंपियन का खिताब भी शामिल है। इसकी कीमत करीब 8 करोड़ 40 लाख रुपए है।
4.23 करोड़ रुपए है तिब्बती मैस्टिफ कुत्ते की कीमत
तिब्बती मैस्टिफ एक प्रकार का बड़ा कुत्ता है जिसके कान और होंठ लटके हुए होते हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा कुत्ता जो कि शेर की तरह लगता है। यह समाज में धन के संकेत के रूप में माना जाता है। ये विभिन्न रंगों में जैसे भूरे, काले, सफेद और लाल रंग में पाए जाते हैं। ये कई रंगों जैसे भूरे, काले, सफेद और लाल रंग में पाए जाते हैं। इन्हें पशुओं और महलों आदि की रक्षा के लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया जाता है। कमाल की बात यह है कि खुद का बचाव करने के लिए ये बाघों और उनके समूह के साथ लड़ने की क्षमता भी रखते हैं। इसकी कीमत लगभग 5,82,000 डॉलर (4,23,34,680 रुपये) है।