फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Amazing Animals ›   These Ants Can Explode Goo to Destroy Its Enemies

दुनिया की ऐसी चीटियां जो खुद को उड़ा लेती हैं और रिसर्च में नाम मिला है फिदायीन, हैं बेहद खतरनाक

Thu, 26 Apr 2018 08:23 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Thu, 26 Apr 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
These Ants Can Explode Goo to Destroy Its Enemies
exploding ant
नन्हीं चीटियों को उनकी मेहनत की वजह से जाना जाता है। वो धुन की पक्की होती हैं और बिना काम पूरा किए नहीं रुकतीं। इसके अलावा उनकी तारीफ़ इसलिए भी होती है कि वो खुद काफी छोटी होने के बावजूद अपने से कई गुना ज्यादा वजन उठाकर ले जाती हैं। चीटियों का सामाजिक ताना-बाना भी गजब का है, लेकिन अब ऐसी खबर आई है जो आपको हैरान कर सकती है। 
विज्ञापन


 

These Ants Can Explode Goo to Destroy Its Enemies
exploding ant
दुनिया को अब ऐसी चीटियों के बारे में पता चला है कि जो शहादत देती हैं। ये चीटियां फिदायीन हमलावर की तरह खुद में धमाका कर लेती हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा। न्यूयॉर्क टाइम्स ने जर्नल जूकीज में छपी स्टडी के हवाले से बताया है कि ब्रुनेई के कुआला बेलालॉन्ग फील्ड स्टडीज सेंटर के सामने पेड़ों के करीब चीटियों के ऐसे कई घर हैं, जो अपने घर पर हमला होने की सूरत में अपनी जान देने से भी पीछे नहीं हटतीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

These Ants Can Explode Goo to Destroy Its Enemies
exploding ant
इन चीटियों को धमाका करने की खास प्रवृति की वजह से कोलोबोपसिस एक्सप्लोडेंस कहा जाता है। जब इनके घोंसलों पर हमला या अतिक्रमण किया जाता है तो वो अपने पेट में धमाका कर लेती हैं। ऐसा करने से उनके पेट से चिपचिपा, चमकीला, पीला फ्लूइड निकलता है, जो जहरीला होता है। जिस तरह मधुमक्खी डंक मारने के बाद दम तोड़ देती है, उसी तरह ये चींटियां भी अपनी जान दे देती हैं।

 
विज्ञापन

These Ants Can Explode Goo to Destroy Its Enemies
exploding ant
लेकिन उनकी ये शहादत कॉलोनी को बचा लेती है। वैज्ञानिक खुद फटने वाली इन चीटियों के बारे में दो सौ साल से ज्यादा वक्त से जानते हैं और सबसे पहले 1916 में इनके बारे में लिखा गया था। लेकिन साल 1935 से इस समूह की चींटियों को कोई आधिकारिक नाम नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed