फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अंदाज में कभी नहीं देखी होगी शार्क, वीडियो हो रहा वायरल

Sat, 11 Nov 2017 03:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी Updated Sat, 11 Nov 2017 03:18 PM IST
विज्ञापन
shark plays video viral in pacific ocean
shark
समुद्र का सबसे खतरनाक जीव 'शार्क' को माना जाता है। इन्ही जीवों में विचित्र जीव शार्क मछली है। शार्क मछली का गुस्सा और भयानक शरीर हमेशा से लोगों के जिज्ञासा का कारण रहे हैं।


 
shark plays video viral in pacific ocean
shark
बताया जाता है कि शार्क का गुस्सा बहुत तेज होता है और यह गुस्से और भूख में कुछ भी कर सकती है। लेकिन इसी शार्क का क्यूट रूप देखने को मिल जाए तो आप इसे क्या कहेंगे।




 
shark plays video viral in pacific ocean
shark
दरअसल, ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें शार्क फिश का नटखट पन देखा जा सकता है। बता दें मैसी विश्वविद्यालय ने ये वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में एक वाइट शार्क अंडर वाटर कैमरे से खेलती हुई नजर आ रही है। भले ही शार्क के नुकीले दांतों की नजदीकी भयानक लगती है, फिर भी इसकी चंचलता इस वीडियो को मनोरंजक बनाती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
shark plays video viral in pacific ocean
shark
इस वीडियो को बेइटीड रिमोट अंडर वॉटर वीडियो सेट (बीआरयूवी) का उपयोग करते हुए न्यूजीलैंड केर्मैडेक द्वीपसमूह के पास प्रशांत महासागर में रिकॉर्ड किया गया है। इस यूनिट में दो वीडियो कैमरे और एक कनस्तर एक स्टील फ्रेम से जुड़ी हुई है। यह समुद्री जीवन सर्वेक्षण करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इस वीडियो में शार्क 3 से 4 मीटर लंबी दिखती है। पहले वह कनस्तर काटने की कोशिश करती है, फिर इसे अपने जबड़े से उठाकर खींचती है और यह उसने एक बार नहीं बल्कि तीन बार किया।
 
विज्ञापन
shark plays video viral in pacific ocean
shark
शार्क पहले बहुत शांतिपूर्वक तरीके से बेट के चक्कर लगाती है और उसके बाद उत्सुक होकर बाइट करने की कोशिश करती है। शार्क इसके बाद वीडियो सेट को उठाने की नाकाम कोशिश करती है फिर इसे वापस समुद्र तल में छोड़ देती है। शार्क ने ऐसी तीन बार करने की कोशिश की, जब शार्क का इटरेस्ट वीडियो सेट को छेड़ने में कम हो गया तो फिर वह वहां से चली गई। इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद इसे बहुत पसंद किया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed