{"_id":"58275a984f1c1b7304b39334","slug":"north-korea-s-azalea-the-smoking-chimp","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘चेन स्मोकर’ है ये चिम्पांजी, रोजाना पीती है एक पैकेट सिगरेट","category":{"title":"Amazing Animals","title_hn":"जीव-जंतु","slug":"amazing-animals"}}
‘चेन स्मोकर’ है ये चिम्पांजी, रोजाना पीती है एक पैकेट सिगरेट
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : globaltimes.cn
सिगरेट के धुएं का छल्ला बनाते हुए आपने कई लोगों को देखा होगा। लेकिन अब जानवर भी इंसानों से कम नहीं है। हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी ही एक चिम्पांजी के बारे में जो चेन स्मोकर है।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया की राजधानी फियोंगयांग में स्थित चिड़ियाघर में रोजाना सैकड़ों लोगों की भीड़ एक चिम्पांजी पर आकर ठहर जाती है। आलम ये है कि लोग इस चिड़ियाघर में सिर्फ इस चिम्पांजी को देखने ही पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
19 साल की ‘डैले’ नाम की चिम्पांजी दिन भर में एक पैकेट सिगरेट पीती है। वह खुद ही अपनी सिगरेट को जलाती है। सिगरेट जलाने के लिए वह लोगों की फेंकी हुई सिगरेट का इस्तेमाल करती है।
हालांकि चिडियाघर के अधिकारियों के मुताबिक चिम्पांजी धुएं को अपने भीतर नहीं खींचती। लेकिन उसे सिगरेट पीना बेहद पसंद है।
चिड़ियाघर में इस चिम्पांजी को फर्क नहीं पड़ता कि कौन इसके आसपास भटक रहा है। लोग उसे देखकर हंसते हैं लेकिन वह चुप चाप सिगरेट पीने में व्यस्त रहती है।