फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

समंदर किनारे टहल रही थी महिला, तभी इस डरावनी चीज पर पड़ गई नजर

Thu, 14 Sep 2017 06:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Thu, 14 Sep 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
Mysterious creature found on sea beach at Texas in the USA
Sea Animal - फोटो : Preeti Desai/Twitter
हार्वे तूफान के बाद अमेरिका के टेक्सस में एक नुकीले दांतों वाला एक रहस्यमयी समुद्री जीव दिखा। प्रीति देसाई नामक महिला ने टेक्सस के समुद्र तट पर इस जीव को देखा और फिर इसकी तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट कर इसके बारे में जानकारी मांगी। उन्होंने कई तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा, "ओके, जीव विज्ञान ट्विटर, यह क्या चीज है?"


पढ़ें: तालाब में तैरती दिखी रहस्यमयी चीज, इंसानों के दिमाग जैसी मिलती है शक्ल


 
Mysterious creature found on sea beach at Texas in the USA
Sea Animal - फोटो : Preeti Desai/Twitter
प्रीति देसाई के अनुरोध को जीव विज्ञानी और मछली विशेषज्ञ डॉक्टर केनिथ टिघे को भेजा गया, जो ये मानते हैं कि यह एक नुकीले दांतों वाला स्नेक-ईल है।उन्होंने कहा कि यह एक गार्डेन या कांगर ईल भी हो सकता है, क्योंकि ये तीनों प्रजातियां टेक्सस में पाई जाती हैं और इनके दांत बड़े और नुकीले होते हैं। माना जा रहा है कि तूफान हार्वे तेज हवाओं और बाढ़ के साथ इस जीव को भी ले आया है। हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि ये तट पर कैसे आ गया। आम तौर पर नुकीले दांतों वाला स्नेक-ईल समुद्र में 30 से 90 मीटर की गहराई में पाया जाता है।

पढ़ें: आसमान में दिखा रहस्यमयी शहर, बिना वीडियो देखे नहीं होगा यकीन

 
Mysterious creature found on sea beach at Texas in the USA
Sea Animal - फोटो : Preeti Desai/Twitter
अटलांटिक महासागर में पाये जाने वाले इस जीव को टस्की ईल के नाम से भी जाना जाता है। तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने समुद्र तट पर पहुंची देसाई ने बीबीसी को बताया, "यह पूरी तरह से अप्रत्याशित था, यह वो नहीं था जिसे आप आमतौर पर समुद्रतट पर देखते हैं। मुझे लगा कि यह पानी की गहराई से समुद्र तट पर आ पहुंचा है।" उन्होंने कहा, "मेरी शुरुआती प्रतिक्रिया यह जिज्ञासा थी कि यह क्या जीव है।"

पढ़ें: इस रहस्यमयी पेड़ पर उगते हैं 40 अलग-अलग तरह के फल!

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious creature found on sea beach at Texas in the USA
Sea Animal - फोटो : Preeti Desai/Twitter
देसाई ने कहा, "मैंने इसकी तस्वीर ली और ट्विटर पर पोस्ट किया क्योंकि मैं जानती हूं कि कई वैज्ञानिक भी इसका इस्तेमाल करते हैं। मेरे एक मित्र ने फौरन प्रतिक्रिया दी और डॉक्टर टिघे से सम्पर्क किया।" उन्होंने कहा, "मैं कई वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को फॉलो करती हूं। वहां कई अच्छे समुदाय हैं, जो बहुत मददगार भी हैं खासकर जब किसी जीव या पौधों की पहचान से जुड़ा सवाल हो।" उन्होंने कहा कि यह सोचते हुए कि "प्रकृति अपना रास्ता खुद बना लेगी" उन्होंने समुद्र तट पर इस जीव को छोड़ दिया।

पढ़ें: पेड़ से लटकी हुई थी रहस्यमयी चीज, पड़ गई महिला की नजर

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed