फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना ब्रश किए खाना नहीं खाता ये बंदर, इस मामले में इंसानों से भी एक कदम आगे

Tue, 12 Dec 2017 09:54 AM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी Updated Tue, 12 Dec 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
Long tailed macaques with better dental hygiene than most humans
Long tailed macaques
अगर आपको लगता है कि केवल मनुष्य ही एकमात्र ऐसा प्राणी है जो साफ-सफाई से रहता है तो आप गलत है। इस श्रेणी में एक जानवर ऐसा है जो हाइजीन (साफ-सफाई) के मामले में इंसानों से भी एक कदम आगे है।  
Trending Videos
Long tailed macaques with better dental hygiene than most humans
Long tailed macaques
जी हां... ये बात एक नए अध्ययन में सामने आई है। आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि ये जानवर किस दर्जे तक हाइजीन रूल्स फॉलो करता है। जब आप इसके बारे में जानेंगे तो चौंक जाएंगे।

लंबी-पूंछ वाले 'मकाउ' प्रजाती के बंदर की इन आदतों को आप नहीं जानते होंगे। ये बंदर अपने अच्छे दांत रखने के लिए उनकी साफ सफाई करते हैं। ये मकाऊ अपने दांतों को भी साफ करते देखे जाते हैं। इसके लिए वे घास के तिनकों, नारियल के धागों, पेड़ की पत्‍ततियों के तिनको और यहां तक कि अगर उपलब्‍ध हो जाये तो नायलॉन के तार से दांतों के बीच फसे खाद्य को निकाल कर साफ करते हैं।

 
Long tailed macaques with better dental hygiene than most humans
Long tailed macaques
कोयंबटूर के ओरिथोलॉजी और प्राकृतिक इतिहास के लिए सालीम अली केंद्र द्वारा किए गए शोध में ये हैरान कर देने वाली बात सामने आई है।
अध्ययन में यह भी पता चला है कि वे अपने आहार के रूप में साफ भोजन खाना पसंद करते है। खाने से पहले मकाऊ अपने भोजन की जांच करते हैं। इसके लिए वे अपने बुद्धि का इस्तेमाल करते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Long tailed macaques with better dental hygiene than most humans
Long tailed macaques
सख्त नारियल को कैसे खाना है ये बंदर अच्छी तरह से जानते हैं। सख्‍त नारियल को वे चट्टानों पर पटक छिलका हटा कर खाते देखे गए हैं। जिस प्रकार इंसान नारियल खाते है वैसे ही मकाऊ भी नारियल खाना पसंद करते हैं। यही नहीं मकाऊ ज्‍यादातर रेशों और कांटेदार खाद्य खाना पसंद करते हैं। इनको खाने से पहले वे अच्‍छी तरह धोते हैं या फिर पत्‍तें में लपेट कर अच्‍छी तरह साफ करते हैं। इसके बाद ही वे उसे खाने योग्य समझते हैं।

 
विज्ञापन
Long tailed macaques with better dental hygiene than most humans
macaques
भारतीय आईलैंड ग्रेट निकोबार में पाये जाने मकाऊ को कीट खाना भी पसंद है और उन्‍हें भी वे बेहद होशियारी से तलाशते हैं। इसके लिए वे झाड़ियों को पीटते दिखाई पड़ते हैं और फिर उसमे से उड़ कर निकलने वाले या गिरने वाले कीट उठा कर खा लेते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed