फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयरलैंड में क्यों नहीं पाया जाता कोई सांप, रहस्य जानकर चौंक जाएंगे आप

Wed, 07 Feb 2018 06:03 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Feb 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
Know about the mystery Why there are not any snake in Ireland
demo
आयरलैंड जिसका नाम आपने सिर्फ क्रिकेट वर्ल्डकप मैच के दौरान ही सुना होगा। पक्की बात है इस देश के बारे में आप ज्यादा कुछ नहीं जानते होंगे। आज हम आपको अपनी इस स्टोरी के माध्यम से आयरलैंड से जुड़ी ऐसी रोचक बातें बताएंगे जिनके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। 
Know about the mystery Why there are not any snake in Ireland
demo
'आयरलैंड' शब्द की उत्पत्ति 'Éire' से हुई है। यह Irish भाषाई शब्द है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसे 2011 में यूरोपीय देशों में ब्रिटेन के बाद दूसरी सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश के रूप में जाना जाता था।

आयरलैंड में मानव जाति के होने के सबूत 12800 ई.पू. से भी पहले के हैं। आयरलैंड में एक ऐसा बार है जो सन् 900 में खुला था और यह आज भी चल रहा हैं। इसका नाम 'Sean’s Bar' बताया जाता है। सबसे खास बात 'टाइटैनिक' जहाज, उत्तरी आयरलैंड की ही एक सिटी में बनाया गया था।

 
Know about the mystery Why there are not any snake in Ireland
demo
इन्हीं खास बातों में से एक बात यह भी है कि आयरलैंड में सांप नही पाए जाते। आप यकीन करेंगे कि धरती पर एक देश ऐसा भी है जहां कोई सांप नहीं पाया जाता..? जी हां, वास्तव में ऐसा है। 

आयरलैंड में सांप न पाए जाने के पीछे एक पौराणिक कथा भी प्रचलित है। कहा जाता है कि आयरलैंड में ईसाई धर्म की सुरक्षा के लिए सेंट पैट्रिक नामक संत ने एकसाथ पूरे देश के सांपों को घेर लिया और उन्हें इस आइलैंड से निकाल कर समुद्र में फेंक दिया। उन्होंने 40 दिन भूखे पेट रहकर इस कार्य को पूरा किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Know about the mystery Why there are not any snake in Ireland
demo
वहीं वैज्ञानिक मानते हैं कि आयरलैंड में कभी सांप थे ही नहीं। जीवाश्म अभिलेख विभाग में ऐसा कोई रेकॉर्ड भी दर्ज नहीं है जो यह सबूत पेश करता हो कि आयरलैंड में सांप थे। 

वहीं यह कहानी भी कही जाती है कि यहां सांप पाए तो जाते थे लेकिन ठंड के कारण विलुप्त हो गए। इसलिए आयरलैंड से सांप के खत्म होने का कारण ठंड को ही मान लिया जाता है। इस बात को यह कहकर मजबूती दी जाती है कि किसी समय में इंग्लैंड में तीन प्रजाति के सांप पाए जाते थे, लेकिन ठंड के कारण वह समाप्त हो गए।   
 
विज्ञापन
Know about the mystery Why there are not any snake in Ireland
demo
आयरलैंड और इंग्लैंड दोनों देशों में एक समान वातावरण रहता है। इसलिए ज्यादा संभावना यही है कि यहां पर रहने वाले सांप ठंड के कारण ही स्वत: समाप्त हो गए होंगे।  

इसके अलावा भी आयरलैंड से जुड़ी कई दिलचस्प जानकारियां हैं जो आपको पता होनी चाहिए। जैसे यहां आदमियों से ज्यादा मोबाइल फोन का होना। अगर आपके दादा दादी Irish है तो आप वहां की नागरिकता ले सकते हैं, आपके जन्म स्थान से उसका कोई लेना देना नहीं हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed