{"_id":"59d0ad334f1c1bd8538b525d","slug":"it-was-shocking-to-all-kasimpur-villagers-when-they-saw-10-feet-long-crocodile-in-the-field","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब 10 फुट से ज्यादा लंबा मगरमच्छ दिखा आबादी के बीच तो उड़ गए होश","category":{"title":"Amazing Animals","title_hn":"जीव-जंतु","slug":"amazing-animals"}}
जब 10 फुट से ज्यादा लंबा मगरमच्छ दिखा आबादी के बीच तो उड़ गए होश
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 01 Oct 2017 02:49 PM IST
विज्ञापन
मगरमच्छ
मगरमच्छ का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर यही मगरमच्छ आपके सामने अचानक आ जाए तो आपको कैसा लगेगा।
मगरमच्छ
ऐसा ही एक घटना अतरौली तहसील क्षेत्र के रायपुर स्टेशन मार्ग स्थित गांव कासिमपुर के पास घटी। जहां पर पानी से निकलकर मगरमच्छ घनी आबादी के बीच पहुंच गया।
पढ़ें- चूहे से डरकर भागी बिल्ली, मालिक की भी उड़ी खिल्ली, वीडियो देख हंस देंगे आप
पढ़ें- चूहे से डरकर भागी बिल्ली, मालिक की भी उड़ी खिल्ली, वीडियो देख हंस देंगे आप
मगरमच्छ
ये घटना उस समय की है जब महिलाएं घास काट रही थीं तो उनकी नजर मेंड़ के किनारे पड़े मगरमच्छ पर पड़ी। सूचना पर तमाम ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों को देखकर मगरमच्छ आबादी की तरफ भागने लगा। हालांकि लोगों ने इस बात की जानकारी वन विभाग को दे दी थी।
पढ़ें- यौन शोषण सहती रही, आखिर क्यों विरोध नहीं कर पाई
पढ़ें- यौन शोषण सहती रही, आखिर क्यों विरोध नहीं कर पाई
विज्ञापन
विज्ञापन
मगरमच्छ
मगरमच्छ को आबादी की तरफ भागता देख सभी गांव वाले घबरा गए। तभी कुछ नौजवानों ने हिम्मत दिखाते हुए मगरमच्छ को रस्सी से रोकने की कोशिश की और काफी देर तक उसे काबू में रखा।
विज्ञापन
मगरमच्छ
यह सब तीन घंटे तक चलता रहा, लेकिन कई बार सूचना के बाद भी वनविभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। बाद में ग्रामीणों ने एसडीएम शिवकुमार को अवगत कराया तो उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई और तत्काल मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को काबू करने के निर्देश दिए।