गुजरात के अहमदाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे कुछ लड़के हाथ में एक मुर्गा लेकर शेर को ललचवा रहे हैं। बार-बार लड़के शेर के सामने मुर्गा आगे बढ़ाते और फिर वापस खींच लेते।
शेर को मुर्गा दिखाकर कुछ इस तरह ललचा रहे थे दो लड़के, उसके बाद...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ युवक रात के अंधेरे में किसी जंगल वाले इलाके में बैठे हुए हैं। जंगल में बैठे दोनों शख्स शेर के साथ काफी मस्ती कर रहे हैं। एक युवक ने हाथ में एक मुर्गा पकड़ रखा है और जंगल में शख्स के पास एक शेर आता है। वह व्यक्ति शेर के आगे मुर्गा को लहराने लगता है। जैसे ही शेर मुर्गे के पास आता है, वह अपना हाथ पीछे खींच लेता है।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-