आप अगर योगा करने में आलस कर जाते हैं तो इस भालू से कुछ सीखिए। इतने क्यूट तरीके से पोज दे रहा है मानो योगा ही कर रहा हो।
योगा कर रहा है चार महीने का भालू!
रूस के चिड़ियाघर में इस चार महीने के पोलर बियर को हाथ-पैर फैलाते कैमरे में कैद किया गया। पहले तो ये भालू बड़े चैन से आराम फरमा रही थीं लेकिन जैसे ही इन्हें अहसास हुआ कि इनकी तस्वीरें खींची जा रही हैं, ये शरमा गईं।
योगा कर रहा है चार महीने का भालू!
इसका नाम शिल्का है औऱ अब ये इस चिड़ियाघर में आने वाले हर पर्यटक के लिए खास आकर्षण का केंद्र बन गई है। ये तस्वीरें 25 साल की फोटोग्राफर वेरोनिका जैवा ने खींची हैं।
योगा कर रहा है चार महीने का भालू!
वेरोनिका ने बताया कि शिल्का को हर हाव-भाव में कैमरे में कैद करना बड़ा मजेदार था। उसे भी अच्छा लगता है कि लोग उसे देखते हैं।
योगा कर रहा है चार महीने का भालू!
देखिए तो कितनी लचीली है कि योगासन की तरह ही पूरे हाथ-पैर मोड़ ले रही है।