इस लिस्ट में सबसे पहले जानिए द लीफी सी ड्रैगन के बारे में। इसको देखने से ऐसा लगता है कि इसके आजू-बाजू पत्ते निकले हुए हैं। खुद को बचाने के लिए वो ऐसे रंग ले लेता है।
अब जानिए द साइगा एैनटिलोप के बारे में। इसकी नाक की बनावट अजीब है। कुछ ऐसी कि इस नाक से उसे गर्मी में ठंड हवा लेने में मदद मिलती है और ठंड हवा में गर्मी हवा। इसे एशिया के कुछ ग्रासलैंड क्षेत्र में पाया जाता है।
ये है द जायन्ट कोकोनट क्रैब। दुनिया के सबसे बड़े केकड़े की प्रजाति। ये चार किलो तक होता है। ये तीस से साठ सालों तक जी सकते हैं। ये 15 फीट की ऊंचाई तक चढ़ सकते हैं।
द शूबिल बर्ड। दुनिया के सबसे अजीबोगरीब जानवरों में से एक। इन्हें 24 सेंटीमीटर की चोंच से मेंढक से लेकर कछुओं तक को खाने में मदद मिलती है।
द गौबलिन शार्क। समुद्र में चार हजार फीट की गहराई पर इन्हें पाया जाता है। ये दुर्लभ जीव हैं।