फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साथी को बचाने के चक्कर में बंदरों ने ढाई घंटे तक रोकी ट्रेन, देखिए गजब का नजारा

Thu, 05 Oct 2017 01:12 PM IST
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 05 Oct 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
as to save their friend monkey jammed Delhi Howrah railway track
रेलवे च
बंदरों की उछल कूद की आदत अक्सर लोगों को परेशानी में डाल देती है। बंदरों का ऐसा ही उत्पात दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर भी देखा गया जिस वजह से करीब ढाई घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। इलाहाबाद के छिवकी-करछना बीच स्थित एक खंभे पर बंदर भारी संख्या में चढ़ गए। जिस वजह से डाउन लाइन के ओएचई में खराबी आ गई।


पढ़ें- इस मामूली शख्‍स से मात खा गया 23 फीट लंबा अजगर, जिगर थामकर देखिए
as to save their friend monkey jammed Delhi Howrah railway track
बंदर
बंदरों की इस उछल कूद में एक बंदर को करंट लग गया और वो झुलस गया। फिर क्या था आसपास मौजूद सभी बंदर अपने साथी बंदर को देख रेलवे ट्रैक पर जमे रहे। ये घटना करीब शाम 4:15 बजे की है। बंदरों के रेलवे ट्रैक पर इकट्ठा होने की वजह से पूरा रेल रुट प्रभावित हो गया। 

पढ़ें- गैस स्टेशन पर पीने लगा सिगरेट तो देख‌िए क्या भुगतना पड़ा अंजाम?
as to save their friend monkey jammed Delhi Howrah railway track
बंदर
इसके साथ ही बंदरों को ट्रैक से हटाना भी रेलवे विभाग के सामने किसी परेशानी से कम नहीं था।ट्रैक पर भारी संख्या में बंदरों की उपस्थिति की वजह से ट्रेनों का यातायात घंटों प्रभावित रहा। जिसका सीधा असर रेल यात्रियों पर पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
as to save their friend monkey jammed Delhi Howrah railway track
रेलवे ट्रैक
रेल प्रशासन ने कई ट्रेनों के रुट को बदला। इस दौरान इलाहाबाद जंक्शन पर नंदन कानन एक्सप्रेस, रांची संपर्क क्रांति, सीमांचल एक्सप्रेस, काशी एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट के अलावा कई ट्रेनों को रोका गया। हालांकि ढाई घंटे में रेल संचालन सामान्य हो जाने के बाद अफसरों ने भी राहत भरी सांस ली। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed