फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mysterious Lake: लाखों साल पुरानी झील वैज्ञानिकों के लिए बनी रहस्य, यहां पर साल के 300 दिन कड़कती है बिजली!

Sat, 10 Jun 2023 05:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 10 Jun 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
Ajab-Gajab:Unsolved Mysterious Oldest Lakes In The World
Unsolved Mysterious Oldest Lakes In The World - फोटो : iStock

Mysterious Lake: दुनिया में कई झील और नदिया हैं, जो बेहद रहस्यमयी मानी जाती हैं। दक्षिणी अमेरिकी देश वेनेजुएला में भी एक झील है, जो बेहद रहस्यमयी है। इस झील का नाम मैराकाइबो है। यूरोपियन स्पेस एजेंसी का मानना है कि यह झील दुनिया की सबसे पुरानी झीलों में से एक है, जिसका निर्माण 35 मिलियन साल पहले हुआ होगा। यह झील साढ़े 13 हजार वर्ग किलोमीटर में फैली है, जो दूसरी झीलों से काफी बड़ी है। वैज्ञानिकों का मानना है कि लाखों सालों में इसके पानी और तली में कई बार बदलाव हुआ होगा। 



सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या झील की तलहटी में कुछ जमा है, जिसकी वजह से यह दुनिया की सबसे ज्यादा बिजली चमकने वाला स्थान बन गया है। यह अभी तक रहस्य है और इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। अमेरिकन मेटेरोलॉजिकल सोसायटी ने नवंबर 2016 में एक स्टडी की थी, जिसमें पता चला था कि मैराकाइबो झील में एक साल में 297 दिनों तक लगातार हर मिनट करीब 25 से 40 बार बिजली चमकती है। रोशनी इतनी अधिक होती है कि स्थानीय लोग पढ़ाई-लिखाई जैसे काम भी कर लेते हैं। 

Ajab-Gajab:Unsolved Mysterious Oldest Lakes In The World
Unsolved Mysterious Oldest Lakes In The World - फोटो : Pixabay

अफ्रीका के कांगो बेसिन के पास पहले यह दर्जा था। दुनिया की कई पहाड़ी और पानी वाली जगहों के बारे में दुनिया के देशों ने अलग-अलग अपने दावे किए हैं, लेकिन बिजली चमकने के मामले में वेनेजुएला की यह झील सबसे आगे है। सबसे पहले 16वीं सदी में एक स्पेनिश पर्यटक अमेरिको वेस्पकी ने इस जगह को खोजा था। स्थानीय लोग तब भी इस जगह के बारे में जानते थे, लेकिन डर की वजह से आसपास रहने से डरते थे। 
 

Ajab-Gajab:Unsolved Mysterious Oldest Lakes In The World
Unsolved Mysterious Oldest Lakes In The World - फोटो : Pixabay

स्थानीय लोगों का मानना था कि यह कुदरती नहीं है, बल्कि इसके पीछे भूत-प्रेत हैं। करीब 300 साल बाद यहां पर झील के किनारे-किनारे आबादी बसने लगी। झील को रहस्यमयी मानने वाले और डरने वाले लोगों के लिए यह रोजगार पैदा करने लगी है। अजीबोगरीब चीजों को देखने वाले पर्यटक यहां पर आने लगे। वह बिजली को चमकते हुए देखने के लिए आते हैं।

Baba Vanga: दिसंबर तक धरती पर मचेगी भारी तबाही! एशिया में छा जाएंगे जहरीले बादल, भविष्यवाणी से खौफ में दुनिया
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajab-Gajab:Unsolved Mysterious Oldest Lakes In The World
Unsolved Mysterious Oldest Lakes In The World - फोटो : Pixabay

यहां पर पर्यटक सितंबर से लेकर नवंबर के दौरान आते हैं। यहां पर बिजली पूरे दिन और पूरी रात चमकती है। यहां पर पर्यटक झील के किनारे बने छोटे-छोटे घरों में रहते हैं और इसका अनुभव करते हैं। आकाशीय बिजली गिरने के दौरान कई बार टूरिस्ट्स को खास सावधानी बरतनी होती है। लेकिन कई बार मछुआरे इसकी चपेट में आकर जान गंवा बैठते हैं। 

Company Hires Dogs: कुत्ते को मिली 35 हजार की नौकरी, काम जानकर होगी हैरानी

विज्ञापन
Ajab-Gajab:Unsolved Mysterious Oldest Lakes In The World
Unsolved Mysterious Oldest Lakes In The World - फोटो : Pixabay

क्यों चमकती है बिजली? 

झील के ऊपर बिजली के चमकने को लेकर कई थ्योरीज हैं। कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि नमी, तापमान और स्थान की वजह से सालभर यहां बिजली चमकती है। झील के दक्षिण में एंडीज पर्वत है, तो वहीं उत्तर में कैरेबियन सागर है। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं और समुद्र की ओर आ रही गर्म और नम हवाएं टकराती हैं। यह बिजली बनने के लिए सबसे अच्छी स्थिति है।

Aliens News: अमेरिका के पास हैं एलियन के जहाज, यूएस के पूर्व खुफिया अधिकारी का चौंकाने वाला दावा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed