फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं दुनिया के 5 सबसे खूंखार कुत्ते, इनके चंगुल में फंसने के बाद निकल पाना है मुश्किल

Wed, 09 Dec 2020 06:06 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 09 Dec 2020 06:06 AM IST
विज्ञापन
5 most dangerous dog breed of the world
5 सबसे खूंखार कुत्ते - फोटो : सोशल मीडिया

कुत्ता एक ऐसा जानवर है, जिसे इंसान का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है। अपने मालिक के प्रति कुत्ते बहुत वफादार होते हैं। ये मिलनसार और समझदार तो होते ही हैं, लेकिन कुत्तों की कई ऐसी प्रजातियां भी हैं, जो बेहद ही खतरनाक होती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही खूंखार और खतरनाक कुत्तों की प्रजातियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

5 most dangerous dog breed of the world
रोट्टवीलर्स - फोटो : सोशल मीडिया

रोट्टवीलर्स
रोट्टवीलर्स प्रजाति के कुत्ते जर्मनी में पाए जाते हैं। ये दुनिया की सबसे मशहूर प्रजातियों में से एक है। ये बेहद ताकतवर होते हैं, खासतौर पर इनके जबड़े। इनका प्रयोग रक्षा के लिए किया जाता है। अमूमन इन्हें अजनबी लोग और दूसरे कुत्ते बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। अगर इन्हें लगता है कि ये या फिर इनके मालिक गुस्से में हैं, तो ये बेहद खूंखार हो सकते हैं।

5 most dangerous dog breed of the world
पिट बुल्स - फोटो : सोशल मीडिया

पिट बुल्स
दुनियाभर में पिट बुल्स सबसे खतरनाक कुत्ते की प्रजाति होने के लिए कुख्यात हैं। हालांकि ये इतने खतरनाक होते नहीं हैं। ये बिना बात के हमला नहीं करते। लेकिन गैर-जिम्मेदार मालिकों के कारण इनका गुस्सा काफी बढ़ जाता है। इन्हें अगर सही तरीके से पाला जाए तो ये मालिकों के साथ बेहद शालीन, दोस्ताना और भरोसेमंद रिश्ता बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 most dangerous dog breed of the world
चौ चौ कुत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

चौ-चौ
चौ-चौ दिखने में बेहद प्यारे और शालीन लगते हैं, लेकिन ये उतने ही खतरनाक भी होते हैं। इसकी मर्जी के बिना कोई भी इनके आस-पास भी नहीं घुम सकता। यह सबसे आक्रामक कुत्तों में से एक हैं। कुत्ते की यह प्रजाति चीन में पाई जाती है।

विज्ञापन
5 most dangerous dog breed of the world
जर्मन शेफर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

जर्मन शेफर्ड
ये है जर्मन शेफर्ड। इनका वजन ज्यादा नहीं होता, लेकिन ये अपने आत्मविश्वास और निडरता के लिए दुनियाभर में विख्यात हैं। इनके लिए लगातार शारीरिक गतिविधियां आवश्यक हैं, ताकि ये आक्रामक न हों। गुस्सा आने पर ये किसी का भी हाल बुरा कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed