{"_id":"5fb553e73c4e1a1c591d125a","slug":"5-most-dangerous-and-poisonous-creatures-in-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के पांच सबसे जहरीले जीव, जो पलभर में ही सुला सकते हैं इंसान को मौत की नींद","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया के पांच सबसे जहरीले जीव, जो पलभर में ही सुला सकते हैं इंसान को मौत की नींद
दुनिया में एक से एक खूबसूरत जीव हैं, जो अपनी खूबसूरती से लोगों को लुभाते हैं। इन जीवों को देखकर ऐसा लगता है, जैसे वो किसी दूसरे ग्रह से आए हों। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे जीवों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद ही खतरनाक और जहरीले हैं। इनका जहर इतना खतरनाक है, जो पल भर में इंसान को मौत की नींद सुला सकता है।
2 of 6
फनल वेब स्पाइडर
- फोटो : सोशल मीडिया
फनल वेब स्पाइडर (मकड़ी) मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है, इसलिए इसे ऑस्ट्रेलियन फनल वेब स्पाइडर भी कहा जाता है। इसका जहर सायनाइड से भी ज्यादा खतरनाक होता है। कहते हैं कि यह मकड़ी अगर किसी को काट ले तो 15 मिनट से लेकर 3 दिन के अंदर उसकी मौत हो जाती है।
3 of 6
जेलीफिश
- फोटो : Pixabay
जेलीफिश वैसे भी खतरनाक होती है, ये तो आप जानते ही होंगे, लेकिन बॉक्स जेलीफिश बहुत ही ज्यादा जहरीली होती है। अब तक दुनिया में जितने भी जहरीले जीव-जंतुओं की खोज हुई है, यह उनमें से सबसे ज्यादा जहरीली है। कहते हैं कि इसका जहर एक बार में करीब 60 लोगों को मार सकता है। अगर बॉक्स जेलीफिश का जहर एक बार इंसान के शरीर में पहुंच जाए तो एक मिनट के अंदर उसकी मौत निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इंडियन रेड स्कॉर्पियन
- फोटो : सोशल मीडिया
बिच्छूओं को तो आपने देखा ही होगा, लेकिन यह दुनिया की सबसे जहरीली बिच्छू है। इसे 'इंडियन रेड स्कॉर्पियन' के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यह मूलत: भारत में ही पाया जाता है। भारत समेत दक्षिण एशिया के देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल में पाया जाने वाला यह बिच्छू अगर किसी इंसान को काट ले तो 72 घंटे में उसकी मौत निश्चित है।
विज्ञापन
5 of 6
ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑक्टोपस के बारे में तो आपने सुना ही होगा। दुनियाभर में इसकी 300 से ज्यादा प्रजातियां हैं, लेकिन इनमें 'ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस' सबसे ज्यादा खतरनाक और जहरीला है। कहते हैं कि इसका जहर इंसान को मात्र 30 सेकेंड में ही मार सकता है। इसके केवल एक बाइट में इतना जहर होता है कि उससे करीब 25 इंसानों की मौत एक बार में हो जाए। यह हिंद महासागर और ऑस्ट्रेलिया के समुद्रों में पाए जाते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।