दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है। कई ऐसे रहस्य हैं जिनसे आज तक वैज्ञानिक भी पर्दा नहीं उठा पाए हैं। साल 1708 में स्पेन का सैन जोसे (San José) नाम का एक जहाज कैरेबियाई सागर में डूब गया। साल 1708 में अंग्रेजों की सेना ने स्पेन पर आक्रमण कर दिया था। इसके बाद स्पेन के खजाने का एक बड़ा हिस्सा जहाजों में भरकर ले जा रहा था। इसके बाद अंग्रेजों ने इस खजाने को लूटने के लिए 8 जून 1708 को हमला बोल दिया। इन जहाजों में सैन जोसे जहाज भी शामिल था।
अंग्रेजों ने जब स्पेन के जहाज सैन जोसे पर हमला किया उस दौरान वह कैरिबाई सागर में मौजूद था। हमले के बाद जहाज में आग लग गई और धूं-धूंकर जलने लगा। इस दौरान सैन जोसे जहाज पर सैनिकों समेत करीब 600 लोग मौजूद थे। तबाह होने के बाद जहाज समुद्र में डूब गया। इसके साथ ही जहाज पर मौजूद सभी लोग और 14 अरब पाउंड की कीमत का खजाना भी डूब गया। इस खजाने में सोना-चांदी और जेवर थे।
2 of 5
जहाज के साथ डूब गया था अरबों का खजाना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
डूबने के बाद जहाज को खोजने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन जहाज नहीं मिला। इस जहाज को खोजने की सबसे बड़ी वजह थी इस पर लदा खजाना। करीब 300 साल बाद जहाज सैन जोसे को खोजकर्ताओं ने खोज निकाला। साल 2015 में कोलंबिया की सरकार ने इसको खोजने का काम सौंपा। यह काम जिस संस्थान को सौंपा गया था उसने ही टाइटैनिक का मलबा भी खोजा था। समुद्री पुरातत्वविदों और वुड्स होल ओशनॉग्रफिक इंस्टिट्यूशन के खोजकर्ताओं ने इसी साल के अंत तक जहाज को खोज निकाला।
3 of 5
जहाज के साथ डूब गया था अरबों का खजाना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
सैन जोसे के साथ सभी जहाज कोलंबिया जा रहे थे। सभी जहाजों पर बहुत ज्यादा सोना, चांदी और जेवर लदे थे। इस जहाज की खोज करने वाले वैज्ञानिक ओशनॉग्रफिक इंजिनियर जेफ काएली का कहना है कि इस जहाज पर माया साम्राज्य से लाए जा रहे सोना, चांदी और पन्ना रहे होंगे।
4 of 5
जहाज के साथ डूब गया था अरबों का खजाना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
जहाज के साथ डूबे खजाने पर स्पेन और कोलंबिया दोनों दावा करते हैं। स्पेन कहता है कि जहाज उसके थे इसलिए यह खजाना उसका है, तो वहीं कोलंबियां कहता है कि उसके क्षेत्र में मिला है इसलिए वह उसका है।
5 of 5
जहाज के साथ डूब गया था अरबों का खजाना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अभी तक खजाना का कोई पता नहीं चल पाया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि समुद्र के खारे पानी में सोना, चांदी और जेवर हो सकता है कि गल गए हों।