यूं तो खूबसूरती का कोई सटीक पैमाना नहीं होता, हर व्यक्ति के लिए इसके मायने अलग हैं लेकिन फिर भी खूबसूरती को लेकर कई कॉम्पीटिशन और अवॉर्ड शो होते रहते हैं। लोग मानते हैं कि केवल एक्टिंग और मॉडलिंग में ही खूबसूरत महिलाओं का वर्चस्व कायम है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो आपको इस खबर को पढ़ना चाहिए।
साउथ कोरिया की एन. इम जिन आह अपनी खूबसूरती के लिए विश्व-विख्यात है। एन. इम जिन आह दक्षिण कोरिया की गायक, अभिनेत्री और मॉडल है।
नंबर वन पूर्व टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा भले ही कितने ही विवादों में रहें लेकिन इस टेनिस सुंदरी के दुनियाभर में प्रशंसकों की कमी नहीं हैं। उन्होंने कई खिताब अपने नाम किए हैं।
एना इवानोविच टेनिस खिलाड़ी हैं। एना ने साल 2016 के टॉप 20 बेस्टस टेनिस प्लेयर में भी अपना नाम दर्ज कराया है।एना ने मात्र 28 साल की उम्र में सफलता का मुकाम हासिल किया।
इवा कैली को दुनिया आज एक खूबसूरत राजनीतिज्ञ के रूप में जानती है। ये पहले एक टीवी एंकर थी। वर्तमान में इवा कैली यूरोपीय संसद की सदस्य हैं।