फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़की के पास नहीं थे जूते तो पैर में बैंडेज बांधकर दौड़ी, जीते तीन गोल्ड मेडल

Tue, 17 Dec 2019 06:04 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 17 Dec 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
11 year old girl wins three gold medals with just bandages on her feet in Philippines
रिया बुलोस - फोटो : Twitter

कहते हैं कि अगर कुछ करने की ठान लो तो कोई भी बाधा आपका रास्ता नहीं रोक सकती है। फिलीपींस में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। यहां एक 11 साल की बच्ची ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिससे वह सोशल मीडिया पर स्टार बन गई है। दरअसल, बच्ची के पास पहनने के लिए जूते नहीं थे तो वह पैर में बैंडेज बांधकर रेस में दौड़ी और तीन गोल्ड मेडल जीत लिए। 

11 year old girl wins three gold medals with just bandages on her feet in Philippines
रिया बुलोस - फोटो : Twitter

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलोइलो प्रांत के स्थानीय स्कूल में इंटर स्कूल एथलीट्स मीट का आयोजन किया गया था। इस मीट में 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर, तीन तरह के रेस कराए गए, जिसमें 11 वर्षीय रिया बुलोस ने बिना जूतों के हिस्सा लिया और तीनों वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर सबको चौंका दिया। 

11 year old girl wins three gold medals with just bandages on her feet in Philippines
रिया बुलोस - फोटो : Twitter

इलोइलो स्पोर्ट्स काउंसिल मीट के कोच प्रेडीरिक बी वैलेनजुएला ने रिया की इस असाधारण सफलता को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि रिया ने जूते नहीं पहन रखे हैं बल्कि पैरों में बैंडेज बांध रखा है, जिसपर नाइकी लिखा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
11 year old girl wins three gold medals with just bandages on her feet in Philippines
रिया बुलोस - फोटो : Twitter

प्रेडीरिक बी वैलेनजुएला की पोस्ट जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो सैकड़ों लोग रिया की मदद के लिए आगे आ गए। एक व्यक्ति ने तस्वीरें शेयर कर नाइकी से भी मदद मांगी, जिसके बाद एक बास्केटबॉल स्टोर के मालिक ने ट्विटर यूजर्स से रिया बुलोस का नंबर मांगा और उस तक मदद पहुंचाई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed