फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर क्यों खरीदें Tata Nexon EV, यहां पढ़ें इलेक्ट्रिक SUV से जुड़े पांच सवालों के जवाब

Thu, 30 Jan 2020 04:59 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 30 Jan 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
Why you should buy Tata Nexon EV Electric SUV, know specifications, Variants, Price and Features
Tata Nexon EV Launch - फोटो : Social Media

टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन Tata Nexon EV लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे तीन रंगों सिग्नेचर टील ब्लू, मूनलाइट सिल्वर और ग्लेशियर व्हाइट के साथ तीन वेरियंट XM, XZ+ और XZ+ LUX में लॉन्च किया है। अगर आप इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको बताते हैं कि क्यों खरीदनी चाहिए टाटा नेक्सन ईवी...

Why you should buy Tata Nexon EV Electric SUV, know specifications, Variants, Price and Features
Tata Nexon EV - फोटो : social media

क्या है खास?

Tata Nexon EV देश की सबसे कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये है। टाटा नेक्सन ईवी में कुछ फीचर स्टैंडर्ड यानी सभी वेरियंटस में मिलते हैं। इन फीचर्स में ऑटोमैटिक टेंपरेचर कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट, इलेक्ट्रिक ORVM, ऑल फोर पावर विंडो, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो, फोन एंड वॉयस कंट्रोल्स समेत 35 स्मार्ट कनेक्टेड फीचर मिलते हैं।

जहां 23.72 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत वाली Hyundai Kona सिंगल चार्ज में 450 किमी तक चलती है, तो 20.88 लाख रुपये की कीमत वाली MG ZS EV सिंगल चार्जिंग में 340 किमी तक की दूरी तय करती है। वहीं 13.99 लाख रुपये की कीमत वाली टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक सिंगल चार्ज में 312 किमी तक की दूरी तय करती है। नेक्सन ईवी को IP67 सर्टिफिकेशन रेटिंग मिली है।

चार्जिंग ऑप्शन की बात करें, तो नेक्सन ईवी के साथ 3.3kW का बंडल चार्जर मिलता है, जो आठ घंटों में गाड़ी को 20 से 100 फीसदी तक चार्ज कर देता है। जबकि 25 kW का फास्ट चार्जर मात्र 60 मिनट में 0 से 80 फीसदी तक चार्ज कर देता है।

Why you should buy Tata Nexon EV Electric SUV, know specifications, Variants, Price and Features
Tata Nexon EV Engine - फोटो : Social Media

ये है समस्या

टाटा नेक्सन ईवी केवल 22 शहरों के 60 डीलरशिप पर ही मिलेगी, बाकी शहरों में इसे धीरे-धीरे उतारा जाएगा। हालांकि इसके सबसे सस्ते बेस वेरियंट में रिअर एसी वेंट्स, हाइट एडजस्टेबल ड़्राइवर सीट, रिअर वाइपर और वाश सिस्टम जैसे फीचर नहीं मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why you should buy Tata Nexon EV Electric SUV, know specifications, Variants, Price and Features
Tata Nexon EV Interior - फोटो : Social Media

कौन सा वेरियंट खरीदें?

टाटा नेक्सन ईवी XZ+ वेरियंट में 14.99 लाख रुपये है। इस वेरियंट में सभी सेफ्टी फीचर्स के साथ कई दूसरे फीचर मिलते हैं।

Tata Nexon EV XM (कीमत 13.99 लाख रुपये)

  • डुअल एयरबैग्स
  • ABS के साथ EBD
  • Cornering Stability Control
  • 16-इंच अलॉय व्हील्स
  • LED DRLs
  • कीलेस एंट्री
  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • फ्रंट रिअर पावर विंडो
  • टाटा कनेक्टेड फीचर्स

Tata Nexon EV XZ+ (14.99 लाख रुपये)

  • रिवर्स पार्किंग कैमरा
  • डुअल टोन रूफ
  • 16-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स
  • फॉग लैंप्स कॉर्नरिंग एबिलिटी
  • इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फोल्डिंग ORVMs
  • Leather-wrapped स्टीयरिंग व्हील
  • 7.0-इंच कलर MID इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • 7.0-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ Android Auto, Apple CarPlay सपोर्ट
  • वॉयस कमांड्स
  • वियरेबल की

Tata Nexon EV XZ+ LUX (15.99 लाख रुपये)

  • पॉवर्ड सनरूफ
  • ऑटोमैटिक हेडलाइट्स
  • रेन-सेंसिंग वाइपर्स
  • मल्टी ड्राइव मोड्स (ड्राइव और स्पोर्ट्स)
  • Premium leatherette seats
  • सिक्स-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
  • कूल्ड ग्लोवबॉक्स
  • 8-स्पीकर हार्मन साउंड सिस्टम
     
विज्ञापन
Why you should buy Tata Nexon EV Electric SUV, know specifications, Variants, Price and Features
Tata Nexon EV India - फोटो : Social Media

स्पेसिफिकेशन

  • परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर- 127 बीएचपी/245 एनएम
  • 30.2kWh kWh  एनर्जी डेनसिटी लीथियम ऑयन बैटरी पैक
  • मल्टी ड्राइव मोड्स (ड्राइव और स्पोर्ट्स)    
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed