देश की सबसे बड़ी कार निर्माता अपने नेक्सा शोरूम के जरिये बेचे जाने वाले कई मॉडल्स पर सितंबर महीने में डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस लिस्ट में बलेनो और एक्सएल6 को शामिल नहीं किया गया है। ऑफर सिर्फ सियाज और इग्निस पर दिए जा रहे हैं। यहां देखें मारुति की किस कार पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से ये डिस्काउंट ऑफर्स सिर्फ दिल्ली एनसीआर में मान्य हैं।
मारुति इग्निस
2 of 3
मारुति इग्निस
- फोटो : Maruti Suzuki
इग्निस पर मारुति 48 हजार रुपये का अधिकतम डिस्काउंट इस महीने में दे रही है। कार के मैनुअल ट्रांसमिशन पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 18 हजार रुपये के अतिरिक्त ऑफर (नौ सितंबर तक के लिए मान्य हैं), एक्सचेंज ऑफर में 15 हजार रुपये और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के तौर पर पांच हजार रुपये ऑफर किए जा रहे हैं। कार के एजीएस वैरिएंट पर किसी तरह का कैश डिस्काउंट और अतिरिक्त डिस्काउंट नहीं है लेकिन इसपर एक्सचेंज ऑफर के 15 हजार रुपये और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के तौर पर पांच हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। मारुति इस कार के कई वैरिएंट के साथ नो एक्स्ट्रा कॉस्ट पर एनिवर्सरी एडिशन की भी पेशकश करती है। मारुति सुजुकी इग्निस की कीमत 5.35 लाख रुपये से 7.72 लाख रुपये एक्स शोरूम के बीच है। अगस्त 2022 में कंपनी ने इग्निस की 5746 यूनिट्स की बिक्री की थी जबकि 2021 में इसी अवधि में 2053 कारों की बिक्री हुई थी।
मारुति सियाज
3 of 3
मारुति सियाज
- फोटो : Maruti Suzuki
अपनी प्रीमियम सेडान कार सियाज के सभी वैरिएंट्स पर कंपनी 30 हजार रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इनमें 25 हजार रुपये तक का एक्सचेंज और पांच हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। मारुति सियाज़ की कीमत 8.99 लाख रुपये से 11.98 लाख रुपये एक्स शोरूम के बीच है। इस कार में कंपनी 1462 सीसी का के15 स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन ऑफर करती है जिससे 20 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा की एवरेज मिलती है। अगस्त 2022 में कंपनी ने सियाज की 1516 यूनिट्स की बिक्री की थी जबकि 2021 में इसी अवधि में 2146 कारों की बिक्री हुई थी।